26 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

आजादी@65: 15अगस्‍त पर लीजिए लजीज ‘तिरंगे’ का लुत्फ!
14 अगस्‍त 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
आस्था खुराना

भारत के 65वें स्वंतत्रता दिवस से जुड़ी सारी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली।
ऐसे में जब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर करोड़ों भारतीयों के अरमान मचल रहे हों, देश के सत्ता-केंद्र दिल्ली के रेस्तरां और होटल मालिक इस अहसास को खास बनाने में भला कैसे पीछे रहेंगे! उन्होंने इस मौके पर लोगों के देश-प्रेम में खास छौंक लगाने के लिए एक से बढ़कर एक लजीज ‘तिरंगा’ व्यंजनों का मेन्यू तैयार किया है।

तिरंगा थीम वाले इन व्यंजनों की खासियत है, राष्ट्रीय ध्वज के रंग-विन्यास को ध्यान में रखकर उम्दा व्यंजनों की परिकल्पना को होटल व रेस्तरां के रसोईघर में मूर्त करना। केसरिया, सफेद और हरे रंग के व्यंजनों को जब ग्राहकों के सामने पेश किया जाएगा, तो उनके देश-प्रेम को वाकई खास अभिव्यक्ति मिलेगी।

द मेट्रोपॉलिटन होटल के रेस्तरां जि़ंग में आप तीन कोर्स वाले 'तिरंगा भोजन' का मजा ले पायेंगे। 1,200 रुपये और अतिरिक्त टैक्स चुकाकर कूपन हासिल कीजिए एवं इस कोर्स के तहत कुल्फी, एक थाली और मॉकटेल का मजा लीजिए। ये सभी आयटम हरा, सफेद एवं केसरिया रंग में होंगे। होटल की फूड एवं वेबरेज सेवा के प्रमुख राजेश खन्ना कहते हैं, "पिछले साल भी हमने यह थीम चुना था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।"

दिल्ली के रॉयल चायना रेस्तरां ने भी इसकी खास तैयारी की है। यहां आप तिरंगा के रंग में तैयार व्यंजनों का जी भरकर मजा ले सकते हैं। इस मौके को यादगार बनाने के लिए आप यहां स्टीम्ड प्रॉउन डंपलिंग्स, वेजीटेरियन डंपलिंग्स, मशरूम बन और सीफूड डंपलिंग्स का लुत्फ उठा सकते हैं। तिरंगा के रंगों में तैयार इन व्यंजनों के साथ आप चायनीज टी की चुस्की ले सकते हैं। रेस्तरां तिरंगा रंग के चॉकलेट सॉस के साथ आपके सामने स्पेशल चॉकलेट ब्राउनी भी परोसने को तैयार है। यह पूरा मेन्यू आप 1,350 रुपये और उस पर अतिरिक्त टैक्स चुकाकर अपनी मेज पर सजा सकते हैं।

इसके शेफ एरिक खू थिअम कहते हैं, "हम स्वतंत्रता दिवस के लिए थीम की तलाश कर रहे थे और हमें लगा कि तिरंगा से ज्यादा आदर्श थीम भला क्या रहेगा? " खाजा चौक रेस्तरां भी इस मामले में भला क्यों पीछे रहेगा! यहां शाकाहारियों एवं मांसाहारियों दोनों की खान-पान अभिरुचियों का ख्याल रखा गया है। आप यहां 549 रुपये एवं अतिरिक्त टैक्स चुकाकर वेजीटेरियन कबाब एवं अचारी पनीर टिक्का का मजा ले सकते हैं, वहीं 649 रुपये में गलौटी कबाब, मुर्ग मलाई टिक्का, चिकन टिक्का जैसे व्यंजनों से मन को तर कर सकते हैं। इस जमात में ऐसे कई रेस्तरां और होटल शामिल हैं, जिनके लिए थाली भी देश-प्रेम के जज्बे के इजहार की वस्तु बन गई है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

26 मई 2013

Aug 15, 2012

विदेशी क्या तिरंगे का अपमान करेंगे यहाँ तो भारतीय ही तिरंगे का अपमान कर रहे हे ओर वो भी भारत मे मे तो बस ये कहूँगा जिन्होने भी ये घोर अपमान किया हे उनके खिलफ कार्यवाही की जाए .........

tushar kumar patra mathura (u.p)

Aug 15, 2012

आप सभी के द्वारा तिरंगे का किया गया अपमान हे ये क्योकि सचिन द्वरा तिरंगे का केक बनवाने पर काफ़ी बवाल हुआ था तो इस पर क्यो नही मे आपके खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही करूँगा ..........

madhav gautam advocate mathura (u.p)

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.