22 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

इलाहबाद महाकुंभ जाने के लिए चलेंगी स्पेशल बसें

07 जनवरी 2013
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद में 14 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुम्भ मेले के लिए चार धार्मिक नगरों से विशेष बस सेवा शुरू किए जाने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने दो सौ से भी ज्यादा बसों को आरक्षित किया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आलोक कुमार ने सोमवार को बताया कि महाकुम्भ मेले के छह प्रमुख स्नानों के लिए राज्य के चार धार्मिक नगरों चित्रकूट, अयोध्या, सारनाथ और विन्ध्याचल से आधुनिक सुविधाओं वाली 262 विशेष बसों को सीधी सेवा के रूप में संचालित किया जाएगा।

कुमार ने कहा इस सेवा की शुरुआत देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्नान के बाद इन धार्मिक नगरों में ठहरने की इच्छा के मद्देनजर की गई है ताकि उन्हें वहां पहुंचने में आसानी हो सके।

उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ मेले में छह शाही स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन, 27 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर, 10 फरवरी को मौनी अमावस्या, 15 फरवरी को बसंत पंचमी, 25 फरवरी माघी पूर्णिमा और 10 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन होंगे।

‘महाकुंभ’ के शाही स्‍नानों की तारीखे तय!

इलाहबाद-महाकुंभ: श्रद्धालुओं के इलाज के लिए खास इंतजाम

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 1 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, फिक्सिंग के पैसों को श्रीसंत ने कहां उड़ाया
देखें, फिक्सिंग के पैसों को श्रीसंत ने कहां उड़ाया
देखें, विंदू दारा सिंह की हेकड़ी, बोले ‘हां मैंने सट्टा लगाया’
देखें, विंदू दारा सिंह की हेकड़ी, बोले ‘हां मैंने सट्टा लगाया’
देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

सबसे ताजी

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.