21 सितम्बर 2012
इंडो एशियन न्यूज सर्विस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
स्टॉकहोम। इकलौती संतान के मोटे होने की सम्भावना भाई या बहन वाले बच्चों की तुलना में 50 फीसदी से अधिक है। यह निष्कर्ष यूरोप के आठ देशों में 12,700 बच्चों पर किए गए एक सर्वेक्षण में सामने आया। यह अध्ययन यूरोपीय शोध परियोजना ‘आईडेंटिफिकेशन एंड प्रीवेंशन ऑफ डायटरी एंड लाइफस्टाइल-इंड्यूश्ड हेल्थ इफेक्ट्स इन चिल्ड्रन एंड इनफैंट्स’ (आईडीईएफआईसीएस) के तहत किया गया।
अध्ययन में भोजन, जीवनशैली और मोटापे तथा दो से नौ साल के बच्चों पर उसके प्रभाव पर मुख्य ध्यान दिया गया।
शोध पत्रिका न्यूट्रीशन एंड डायबेट्स की रपट के मुताबिक बच्चों के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) को एक प्रश्नावली से जोड़ कर देखा गया, जिसमें बच्चों की खानपान की आदतों, टेलीविजन देखने की आदतों, घर से बाहर निकलकर खेलने जैसी आदतों और इन जैसी गतिविधियों के बारे में सवाल पूछा गया था।
स्वीडन के गुटेनबर्ग विश्वविद्यालय के शलग्रेंस्का अकादमी की एक शोधार्थी और इस अध्ययन की एक सदस्य मोनिका हंसबर्गर ने कहा कि अध्ययन में पता चला कि इकलौता बच्चा अन्य बच्चों की तुलना में घर से बाहर निकलकर कम खेलता है। वह घर में रहता है और उसकी शिक्षा का स्तर अपेक्षाकृत कम रहता है। आम तौर पर उसके शयन कक्ष में टेलीविजन होता है।
गुटनेबर्ग के बयान के मुताबिक हंसबर्गर ने कहा कि किसी भी कारक से जुदा इकलौता होना ही बच्चे के मोटापे के लिए सबसे खतरनाक कारण है।
एक अनुमान के मुताबिक यूरोप में 2.2 करोड़ से अधिक बच्चे अत्यधिक मोटापे के शिकार हैं। अध्ययन के मुताबिक इटली, स्पेन और साइप्रस जैसे दक्षिण यूरोपीय देशों में उत्तरी यूरोपीय देशों की तुलना में बच्चों में मोटापे की समस्या लगभग तीन गुना अधिक है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











