22 मई 2012
ब्रिटेन में पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म
13 फरवरी 2012
इंडो एशियन न्‍यूज सर्विस

लंदन।
ब्रिटेन में पहली बार एक पुरुष ने बच्चे को जन्म दिया है। दरअसल, इस पुरुष का जन्म एक महिला के रूप में हुआ था, लेकिन एक ऑपरेशन कर उसने अपना लिंग बदलवा लिया था। बच्चे को जन्म देने के लिए उसने अपनी हारमोन चिकित्सा करवाकर अपने गर्भाशय को फिर से सक्रिय किया। ऐसा करने वाला वह ब्रिटेन का पहला पुरुष है, लेकिन अमेरिका तथा स्पेन के एक पुरुष ने भी पहले इस तरह की मिशाल पेश की है।

समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक पुरुष की उम्र 30 वर्ष से अधिक है। उसने पिछले साल ही बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन इसे हाल में सार्वजनिक किया गया।

लिंग बदलवाते वक्त उसने अपना गर्भाशय नहीं निकलवाया था।

विपरीत लिंगियों को सहायता करने वाली एक संस्था ब्यूमोंट सोसाइटी के जोना डरेल ने कहा कि उस व्यक्ति ने अपने गर्भाशय को रखने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर के बारे में पूछा था।

करीब छह माह पहले उसने सोसाइटी से सम्पर्क कर उसे सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और बताया कि उसने बच्चे को जन्म दिया है।

सीजेरियन ऑपरेशन से बच्चे का प्रसव हुआ।

डरेल ने कहा कि वह बच्चे को जन्म देने वाला सम्भवत: ब्रिटेन का पहला पुरुष है।

उन्होंने कहा, "जहां तक हम जानते हैं उसके अलावा अमेरिका और स्पेन में एक-एक पुरुष ने ऐसा पहले किया है।"

अमेरिका में एक 38 वर्षीय पुरुष थॉमस बीटी 2007 में गर्भवती हुआ और तीन बच्चों सुसान, ऑस्टिन तथा जेंसन को जन्म दिया।

बीटी अपनी पत्नी नैंसी के साथ एरीजोना में रहता है। वह पहले एक महिला था।

उम्र के तीसरे दशक में उसने टेस्टोस्टेरॉन का इंजेक्शन लेना शुरू किया। इससे उसकी आवाज पुरुष जैसी हो गई। उसके चेहरे पर बाल उग आए। और उसके प्रजनन तंत्र में बदलाव आ गया।

वर्ष 2002 में उसने अपना स्तन निकलवा दिया। लेकिन उसने अपनी योनि, गर्भाशय और अन्य महिला प्रजनन अंग को अपने पास बचाए रखा था, ताकि वह बाद में गर्भधारण कर सके।

गर्भ धारण करने के लिए उसने टेस्टोस्टेरोन लेना बंद कर दिया। दम्पत्ति ने अज्ञात दानकर्ता के वीर्य का उपयोग किया था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 9 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

Feb 13, 2012

फालतु काम करने में अंग्रेज नंबर एक पर हैं।

युसुफ रजा लखनउ

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.