22 मई 2012
अंटार्कटिका की गहराइयों में मिली मीठे पानी की झील!

09 फरवरी 2012
वार्ता

मास्को।
रूसी वैज्ञानिकों ने बर्फीले महाद्वीप अंटार्कटिका की मीलों मोटी सतह के नीचे एक मीठे पानी की झील के होने का पता लगाया है।

रूस के आर्कटिक और अंटार्कटिक शोध संस्थान के हवाले से आज जारी बयान में बताया गया कि यह झील इस बर्फीले महाद्वीप पर मौजूद मीलों मोटी बर्फ की तह के नीचे लाखों वर्षों से छिपी हुई थी।

चंद्रमा पर झीलों से भी ज्‍यादा पानी मौजूद है!


रूसी वैज्ञानिकों ने इस झील को ‘वोस्तोक’ नाम देते हुए बताया कि 20 वर्षों से जारी खुदाई के बाद वे इस तक पहुंचने में रविवार को कामयाब हो गये।

इस झील की खोज के बाद वैज्ञानिक बिरादरी में बेहद उत्साह देखा गया है। उन्होंने कनाडा की आंटेरियो झील से इसकी तुलना की।  वैज्ञानिकों का कहना है कि झील में मिलने वाले सूक्ष्म जीवों से इस बात का पता चल पायेगा कि दूसरे ग्रहों पर समान परिस्थितियों में जीवों का विकास संभव है या नहीं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 10 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.