25 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

यूपी में रिकोर्ड तोड़ सर्दी से लोगों के हाथ पैर जमे

09 जनवरी 2013
इंडो एशियन न्यूज सर्विस   

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी में मंगलवार को तापमान ने 49 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो कड़ाके की सर्दी का यह दौर इस सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तामपान लगभग दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ में मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं करीब 48 वर्ष पहले 31 जनवरी, 1964 को यहां न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। राज्य में मंगलवार को सबसे सर्द क्षेत्र कानपुर रहा जहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। आगरा में शून्य से एक डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में यह पहला अवसर है जब एक साथ कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया जबकि औसत तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौमस विज्ञान केंद्र के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि प्रदेशवासियों को अभी ठंड से निजात मिलने की सम्भावना नही है। अगले 48 घंटो में ठंड के और बढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस,इलाहाबाद का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस तथा गाजीपुर का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


कड़ाके की ठंड में रसोई में न जाएं, शरीर सूज जाएगा!

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

25 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.