21 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

‘राखी’ पर घर जा रहे हो, ट्रेन में बढ़ गए हैं कोच
01 अगस्‍त 2012
वार्ता

उज्जैन।
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा तीन ट्रेनों में स्थाई रुप से कोच बढ़ाये गए। इससे वेटिंग लिस्ट में कमी और यात्रियो का सफर आरामदायक होगा।

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियो की बढ़ी संख्या एवं उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12953 व 12954 हजरत निजामुद्दीन और मुम्बई सेंट्रल अगस्त क्रांति एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी कोच को मुम्बई सेंट्रल से एक अगस्त से तथा 19023 व 19024 मुम्बई सेंट्रल से फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच जोडे़ जायेगें।

इसी प्रकार 12919 व 12920 जम्मूतवी मालवा एक्सप्रेस इन्दौर से एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच इन्दौर से आज से लगाये जाएंगे।  मालवा एक्सप्रेस में वर्तमान में एक सेकण्ड एसी, दो थर्ड एसी, 11 स्लीपर तथा चार सामान्य श्रेणी व एक पेंट्री कार सहित कुल 19 कोच है जो एक अगस्त 2012 से एक सेंकण्ड एसी, तीन थर्ड एसी, 12 स्लीपर, एक पेंट्री कार तथा चार सामान्य श्रेणी सहित कुल 21 कोच हो जाएगे।

वहीं रेल प्रशासन ने जयपुर से सिकन्दराबाद के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की अवधि चार अगस्त बढ़ा दी जबकि इस इसके पूर्व ट्रेन की अवधि 30 जुलाई तक ही थी।

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि रेल प्रशासन ने यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 09736 और 09735 जयपुर सिकन्दराबाद स्पेशल को जयपुर से 04 अगस्त तक तथा सिंकन्दराबाद से छह अगस्त तक बढ़ाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर,  भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर, कागजनगर, बेलमपल्ली, मंचिरियाल, रामागुण्डम व खिमेल स्टेशन पर ठहरेगी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

21 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.