24 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

वैलेंटाइन डे: लड़की को प्रपोज करें इन तरीको से तो बनेगी बात

08 फरवरी 2013
Hindi.in.com           

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्ली।वैलेंटाइन वीक का दुसरा दिन आपको इस हफ्ते की सबस बड़ी खुशी दे सकता है। इस वीक का दूसरा दिन है प्रपोज डे। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तब यह खास दिन सिर्फ आपके लिए है। इस दिन कुछ अलग अंदाज में आप अपने दिल की बात अपने प्रिय तक पहुंचा सकते हैं।

सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ भी असंभव या दुर्गम तरीका नहीं बचा। इसी कारण आज के प्रेमी आधुनिक और प्रयोगशील हो गए हैं। इन्हीं प्रेमियों के लिए पेश हैं प्रपोज करने के लिए कुछ खास और हटकर तरीके :

प्लेन के धुएं से लिखो आई लव यू
यदि आप वाकई कुछ खास और कुछ हट कर करना चाहते हैं तो इससे बेहतर विकल्प मिलना मुश्किल है। हालांकि यह रास्ता कुछ खर्चीला जरुर है पर अगर आप वाकई उन से प्यार करते हैं और स्थानिय फ्लाइंग क्लब में आपकी अच्छी खासी पहचान है तो यह तरीका आपको उस खास लड़की तक अपनी बात पहुंचाने में मदद करेगा।

अखबार में छपवा दो विज्ञापन
अगर आपके प्रेमी को रोजाना अखबार पढ़ने की आदत है और वह नियमित रूप से सारे पन्नों को पढ़ते हैं तो क्यों न अखबार के विज्ञापन से ही उन्हें प्यार का पैगाम दिया जाए। इस तरीके के कुछ पहलू हैं जो अच्छे-बुरे दोनों हो सकते हैं। इस तरीके से आधी दुनिया को पता चल जाएगा कि आपके दिल की बात क्या है। लेकिन यदि आपको विश्वास है कि जवाब हां ही होगा, तो ही यह तरीका आपके लिए उचित है। दूसरा, यह तरीका प्यार का ढिंढोरा पीटने जैसा भी लग सकता है, पर अगर यह तरीका काम कर जाए तो फिर सही और गलत की फिक्र किसे है।

मल्टीप्लेक्स में फिल्म शुरु होने से ठीक पहले
कैसा हो यदि आप दोनों कोई रोमांटिक फिल्म देखने गए हैं और पर्दे पर कुछ आए उससे पहले आप उनको आंखो के सामने अपने दिल की बात दें। फिल्म के शुरु होने से पहले ही माहौल फिल्मी हो जाएगा और अगर वह फिल्म रोमांटिक हो तो फ्रिक ही मत कीजिए। मल्टीप्लेक्स से बाहर निकलते ही वह आपको हां ही बोलेगीं। पर इसके लिए उच्च या फिर शायराना शब्दों का उपयोग करें ताकि आपका प्रस्ताव सीधे उनके दिल में उतर जाए।


मुन्ना भाई बन जाओ रेडियो पर
क्या आप अपने दिल की बात चिल्ला-चिल्लाकर पूरी दुनिया के सामने कहना चाहते हैं और जानते हैं कि आपके प्रेमी/प्रेमिका को यह तरीका पसंद आएगा! तो यह तरीका आपके जैसे लोगों के लिए ही बना है। जिस लड़की से आप प्यार करते हैं उसका पसंदीदा रेडियो  स्टेशन पर उस शो का पता लगा लें जो वह कभी गलती से भी सुनना नहीं छोड़ती।

बस अब उनके प्रिय रेडियो जॉकी की जगह उस दिन लेंगे आप और सारे सुनने वालों के सामने पेश होगी आपके दिल की बात। कोशिश करें कि आपका वह संदेश पहले से ही रिकॉर्ड कर लिया जाए ताकि आप उस समय अपने उन खास के साथ हों जब वह संदेश रेडियो पर प्रसारित किया जाए।

हवा के बीचों बीच हॉट एयर बेलून में
अगर आप और वह दोनों ही एडवेंचर के दीवाने हैं तो यह तरीका भी कारगर साबित हो सकता है। धरती से सैंकड़ों फुट ऊपर, बीच आकाश में प्यार का इजहार करने का अलग ही मजा है। न कोई देखने-सुनने वाले, न कोई इजहार करते वक्त प्यार में बाधा डालने वाला।  यह तरीका एक दम अलग और अनोखा होने के साथ-साथ कभी न भुलाने वाला पल भी साबित होगा। यह तरीका थोड़ा महंगा साबित हो सकता है पर आसमान में अगर आप दोनों अकेले हो तो आपको इस पल में पूर्णत निजता मिलेगी।

वैलेंटाइन डे: अभी अभी मिले हो तो मत मनाना प्रपोज डे

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें,  वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
देखें, क्यों शाहरुख के पीछे दीवानी है ये एक्ट्रेस
देखें, क्यों शाहरुख के पीछे दीवानी है ये एक्ट्रेस
सल्लू-ऐश से ज्यादा दिलेर तो रणबीर-दीपिका निकले!
सल्लू-ऐश से ज्यादा दिलेर तो रणबीर-दीपिका निकले!


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

सबसे ताजी

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.