22 मई 2012
अभ्यास बनाता है वास्तव में निपुण
11 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यज सर्विस

वॉशिंगटन।
अभ्यास आदमी को निपुण बनाता है, अब इस कहावत को विज्ञान ने भी साबित कर दिखाया है। विज्ञान ने इस बात को साबित किया है कि किसी कार्य को बार-बार करके उसमें निपुणता हासिल की जा सकती है। इसके साथ ही निपुणता हासिल करने के बाद उस कार्य को कम ऊर्जा, अधिक आसानी और कुशलता के साथ किया जा सकता है।

कार्यस्थल पर आकर्षित करते हैं आसान नाम


यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोरेडो बोल्डर में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि अगर आप एक एथलीट या संगीतकार हैं तो अभ्यास से न केवल आप निपुण होते हैं बल्कि पहले से भी अधिक कुशल हो जाते हैं।

‘जर्नल ऑफ न्यूरोसाइंस’ की रपट के अनुसार अध्ययनदल का नेतृत्व बोल्डर विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर अला अहमद ने किया।

अहमद ने बताया, "इस अध्ययन से यह संदेश मिलता है कि अगर आप कम प्रयत्न कर कार्य करना चाहते है, तो उसका अभ्यास करते रहिए। यहां तक कि जब आपको लगे कि आपने कार्य सीख लिया है, उसके बाद भी अभ्यास जारी रखें।"

‘शांति’ को पाने का असली औजार ‘ज्ञान’ है!


विश्वविद्यालय के बयान के मुताबिक अहमद ने कहा, "अध्ययन में बताया गया है कि प्रदर्शन में दिखाई देने वाले परिवर्तन के पीछे लगातार किए जाने वाला अभ्यास होता है।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.