लखनऊ 03 जनवरी 2012
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
लखनऊ।उत्तरी भारत समेत देश के अन्य इलाके में पड रही कडाके की ठंड से उत्तर प्रदेश,मध्यप्रदेश,बिहार तथा पश्चिम बंगाल में करीब दो अरब रूपये की पान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी है।राष्ट्रीय पान किसान यूनियन के महासचिव छोटे लाल चौरसिया ने आज यहां कहा कि पिछले दो साल से दिसम्बर के अंतिम सप्ताह तथा नये साल के शुरूआती दिनों में तेज ठंड पड रही है। इस सीजन में तो कडाके की ठंड की शुरूआत कुछ पहले ही हो गयी।
शीतलहर का सबसे ज्यादा प्रभाव पान की खेती पर उत्तर प्रदेश,मध्यप्रदेश,बिहार तथा पश्चिम बंगाल में हुआ है।ठंड से पान के पत्ते काले पड गये हैं और बेजान हो गये हैं। देश में लगभग तीस हजार एकड में पान की खेती होती है जिसमें 70 प्रतिशत से ज्यादा क्षेत्र में फसल पूरी तरह से नष्ट हो गयी है। एक अनुमान के अनुसार दो अरब रूपये से ज्यादा की पान की फसल का नुकसान हुआ है।
श्री चौरसिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल से मिल रही सूचना के अनुसार पान की खेती को ठंड से खासा नुकसान हुआ है। यही हालत मध्यप्रदेश का भी है। वहां छतरपुर,टीमकगढ,दमोह,सागर,पन्ना,रीवां,मंदसौर और छिंदवाडा में पान की अच्छी खेती होती है लेकिन ठंड ने पान किसानों के चेहरे मुरझा दिये हैं।
बिहार में भी मगही पान की खेती पर खासा बुरा प्रभाव पडा है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, उन्नाव, महोबा, रायबरेली , बाराबंकी, ललितपुर,सुलतानपुर,कानपुर, प्रतापगढ, जौनपुर, गाजीपुर बलिया, वाराणसी और आजमगढ में करीब एक हजार एकड में पान की खेती होती है। अकेले उत्तर प्रदेश में ही एक अरब रूपये की पान की खेती का नुकसान हुआ है।
श्री चौरसिया ने राज्य सरकार से हुये नुकसान का पूरा आकलन कराने की मांग की है उन्होंनें कहा कि पिछले साल पान की 90 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गयी थी लेकिन अधिकारियों ने बिना मुआयना किये पचास प्रतिशत की रिपोर्ट दी।उन्होंनें कहा कि पान की खेती और इससे जुडे व्यापार में दो करोड लोग शामिल हैं भारतीय पान लगभग तीस देशों में निर्यात किया जाता है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











