25 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

पाकिस्तान में यू ट्यूब तो चलेगा पर शर्तो के साथ

09 जनवरी 2013
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस    

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्ली।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ ने कहा कि देश में यूट्यूब पर लगा प्रतिबंध हटाया जाएगा। लेकिन इससे पहले इसकी जांच होगी कि उस पर कोई आपत्तिजनक सामग्री तो नहीं है। समाचार पत्र 'डॉन' में बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान संचार प्राधिकरण (पीटीए) ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को 29 दिसम्बर को यूट्यूब पर से प्रतिबंध हटाने के लिए कहा था। लेकिन प्रधानमंत्री ने कुछ ही देर के भीतर इस पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिया,क्योंकि वेबसाइट से इस्लाम विरोधी फिल्म नहीं हटाई गई थी।

समाचार पत्र के अनुसार,अशरफ ने कहा,"हम सूचना तक स्वतंत्र पहुंच में यकीन करते हैं। यूट्यूब पर से प्रतिबंध नहीं हटाने का एकमात्र कारण यह है कि इस पर ईशनिंदा से सम्बंधित सामग्री अब भी मौजूद है। आपत्तिजनक सामग्री हटाने के बाद हम जल्द से जल्द इसे खोलेंगे।"

पाकिस्तान की सरकार ने वेबसाइट पर मौजूद कथित इस्लाम विरोधी फिल्म के कारण पाकिस्तान में हुए दंगे को देखते हुए यूट्यूब पर पिछले साल 17 सितम्बर को प्रतिबंध लगा दिया था।पीटीए ने इससे पहले कहा था कि ईशनिंदा से सम्बंधित कथित सामग्री वेबसाइट से हटाने के लिए यूट्यूब की शीर्ष कम्पनी गूगल से बातचीत हो रही है।

कमेंटेटर की नकल उतारनेवाला लड़का यू ट्यूब पर हिट

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

25 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.