22 मई 2012
मप्र में हाईस्‍कूल के लिए 603 भवन बनेंगे

07 फरवरी 2012
वार्ता

भोपाल।
प्रदेश में अगले वित्त वर्ष में 603 हाई स्कूल भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। मुख्य सचिव अवनि वैश्य की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में सम्पन्न मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान समिति कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में शिक्षा में गुणवत्ता के लिए ज्ञानपुंज योजना प्रारंभ करने का भी निर्णय हुआ।

तनख्वाह 40 फीसदी पर पढ़ाई का खर्च 200 फीसदी बढ़ा


मुख्य सचिव वैश्य ने निर्मित होने वाले 603 हाई स्कूल भवनों के लिए मार्च अंत तक प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर प्रारंभिक तैयारियां करने के लिए कहा जिससे केन्द्र से अप्रैल में राशि प्राप्त होते ही निर्माण प्रारंभ किया जा सके। बैठक में 50 लाख से अधिक के 14 निर्माण कार्यों को भी स्वीकृति दी गई। कार्यकारिणी ने निर्माण कार्यों का तीसरे पक्ष से मूल्यांकन कराने पर भी सहमति दी।

बैठक में बताया गया कि माध्यमिक से हाई स्कूल में 603 शालाओं का उन्नयन किया गया है। इन शालाओं के लिए 603 प्राचार्य, 3015 शिक्षक सहित अन्य अमले की स्वीकृति दी गई है। मंत्रि-परिषद के अनुमोदन से 9665 अतिरिक्त शिक्षकों के पद मंजूर हुए हैं। राष्ट्रीय साक्षरता औसत से कम 201 विकासखण्डों में से 193 में महिला छात्रावास प्रारंभ कर दिए गए हैं और 30 के भवन निर्माण भी किए जा रहे हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 10 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.