22 मई 2012
तम्बाकू सेवन के खिलाफ संगीतमय अभियान
03 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

नई दिल्ली।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने तम्बाकू नियंत्रण अभियान शुरू किया है। इसके लिए संगीत का सहारा लिया जा रहा है। अभियान के लिए गायक शान की आवाज में ‘लाइफ से पंगा मत ले यार’ वीडियो बनाया गया है।

मंत्रालय ने मई 2011 में शान को भारत में तम्बाकू नियंत्रण एम्बेसेडर नियुक्त किया था।

‘तम्बाकू से होता है सिर, गर्दन का कैंसर

‘लाइफ से पंगा मत ले यार’ का प्रसारण देशभर में रेडियो मिर्ची, रेडियो सिटी, बिग एफएम और रेड एफएम पर 28 जनवरी 2012 से किया जा रहा है। एमटीवी, सब टीवी, यूटीवी बिंदास और 9एक्सएम जैसे लोकप्रिय राष्ट्रीय टेलीविजन चैनलों पर म्यूजिक वीडियो एक फरवरी 2012 से शुरू किया गया। 2.3 मिनट की इस रील की धुन शान ने तैयार की है। गीत के बोल रेखा निगम ने लिखे हैं और वीडियो का निर्देशन क्रोम पिक्चर्स की आलिया सेन शर्मा ने किया है। यह वीडियो सलाम बॉम्बे फाउंडेशन की मदद से बनाया गया है।

इस्लामी शिक्षा की मदद से रोकें तम्बाकू सेवन?

इस वीडियो को मुम्बई के परेल इलाके की काला चौकी बस्ती में फिल्माया गया। वीडियो में शान को बच्चों के साथ नाचते हुए और उन्हें इस बात के लिए प्रोत्साहित करते हुए दिखाया गया है कि वे तम्बाकू का सेवन कर अपनी जिंदगी को नरक न बनाएं। पूरा वीडियो युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को केंद्रित करके बनाया गया है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 10 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.