22 मई 2012
मुगल गार्डन में दिखेंगे 120 किस्‍म के गुलाब!
10 फरवरी 2012
इंडो एशियन न्‍यूज सर्विस

नई दिल्ली।
दूर तक फैला राष्ट्रपति भवन का भव्य मुगल गार्डन शुक्रवार को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यहां आकर लोग रंग-बिरंगे फूलों का दीदार कर सकेंगे।

पंद्रह एकड़ से अधिक भूमि में फैले मुगल गार्डन में मानो फूलों की दरियां बिछी हों। इसे आकर्षक रूप देने के लिए राष्ट्रपति भवन के बागवानी विभाग ने महीनों कड़ी मेहनत की है। विभाग ने गुलाब की 120 किस्में, ट्यूलिप की संकर प्रजाति, गुलबहार व डहलिया जैसे फूलों की विभिन्न किस्में तथा विशाल पेड़ों का बोन्साई संस्करण दिखाने का वादा किया है। यह उद्यान 10 फरवरी से 15 मार्च तक जनता के लिए खुला रहेगा।

‘मुगल गार्डन’ शुक्रवार से दर्शकों के लिए खुलेगा

मुगल गार्डन के बागवानी अधिकारी निगम सेमवाल ने बताया, "हम उद्यान को आकर्षक रूप देने की योजना महीनों पहले ही बना लेते हैं और पौधरोपण के समय ही रंग-योजना तैयार कर लेते हैं।"

यह उद्यान 10 फरवरी से 15 मार्च तक सभी दिनों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा, लेकिन शाम चार बजे के बाद किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस आयताकार मुगल गार्डन की रूपरेखा सर एडवर्ड लुटियंस ने तैयार की थी। उन्होंने ही नई दिल्ली शहर को वास्तुशिल्पीय आकार दिया था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

Feb 10, 2012

हर साल मुगल गार्डन के फुलों के चित्र देखकर याद आ जाता है कि  वैलेनेंटाईन डे आने वाला है।

kailash mumbai

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.