22 मई 2012
उप्र में बारिश ने बढ़ाई ठंड!
08 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

भोपाल/लखनऊ।
मध्य प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सुबह व रात में सर्दी बढ़ जाती है तो दिन में धूप अपना असर दिखाने लगती है। राज्य में पिछले तीन दिनों के दौरान मौसम में तेज बदलाव देखने को मिला है। तीन दिन पहले न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, तो बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं सर्द हवाओं के कारण एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा। यही कारण है कि न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम ने बदला मिजाज, कमजोर पड़ी सर्द हवाएं


वहीं राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने से एक बार फिर ठंढ़ बढ़ गई है। लखनऊ के अलावा बाराबंकी, फैजाबाद, सीतापुर, अम्बेडकरनगर, हरदोई, रायबरेली, बहराइच, कानपुर और सुल्तानपुर जिलों में आज सुबह हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बारिश का सिलसिला मंगलवार देर रात से शुरू हुआ, जो बुधवार सुबह तक जारी रहा।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ में 32.8 मिलीमीटर, बहराइच में 30.8 मिलीमीटर और कानपुर में 22.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

बिहार, दिल्‍ली में धूप खिली, मौसम खुशगवार

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान लखनऊ सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश होने की सम्भावना है।

गुप्ता ने कहा कि धूप निकलने की सम्भावना न के बराबर है। बादल छाए रहेंगे, जिसके कारण सर्द हवाओं का असर बढ़ जाएगा। दिन और रात के तापमान में भी गिरावट की सम्भावना है। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.