25 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

राजस्थान, चंडीगढ़ में पारा तीन, ठंड से लगे स्कूल में ताले

07 जनवरी 2013
आईबीएन-7   

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्ली।उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। कई शहरों का हाल शिमला जैसा हो गया है। ठंड ने अब तक पंजाब और हरियाणा में कई लोगों की जान ले ली है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया है। हिसार में तापमान जीरो डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है।

ठंड से रेगिस्तान भी कांप रहा है। राजस्थान के चुरु में तो पारा शून्य से दो डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं। असल में जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी की वजह से चलने वाली सर्द हवाएं पूरे उत्तर भारत को सता रही हैं। हालत ये है कि श्रीनगर का डल झील जम गया है।

दिल्ली में आज ठंड ज्यादा आंकी जा रही है। घर से बाहर निकलने वाले लोगों का कहना है कि उनको ठंड से परेशानी हो रही है। छात्रों का कहना है क्लास करना जरूरी नहीं होता तो वो कॉलेज नहीं जाते और घर में ही रहते। लोग मजबूरी में घर से निकल रहे हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 13 जनवरी से लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है।

श्रीनगर में न्युनत तापमान माइनस 4 डिग्री जबकि द्रास में माइनस 27 डिग्री सेल्सियस है। डल झील के किनारे मोटी परत पड़ने लगी है। लोगों के लिए दिक्कतें बढ़ने लगी है। यहां मौत का आंकड़ा देखने को नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 जनवरी को बर्फ की बारिश संभव है।

चंडीगढ़ में अमृतसर से ज्यादा ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस है। पिछले एक दिन में 9 लोगों की जान गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे तक सूबे का यही हाल रहेगा। कोहरा बना रहा तो फसलों पर भी असर पड़ेगा।जबकि भोपाल में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री है। 3 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली से आनेवाली सभी ट्रेने लेट आ रही हैं। लोग ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

 


उत्‍तर भारत में सर्दी का सितम, कहीं 1 डिग्री तो कहीं पारा शून्‍य से नीचे 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

25 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.