22 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

मारुति के गुड़गांव प्‍लांट में नौकरी है, बढ़ने वाली है सैलरी

24 सितम्‍बर 2012
सीएनबीसी-आवाज़

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

सूत्रों से एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि जल्द मारुति सुजुकी अपने गुड़गांव प्लांट के कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने पर फैसला ले सकती है।

सूत्रों के मुताबिक मारुति सुजुकी गुड़गांव प्लांट के स्थायी कर्मचारियों का वेतन 14000-15000 रुपये तक बढ़ा सकती है। वेतन में बढ़ोतरी 3 सालों में बंटी हुई होगी।

इसके पहले मारुति सुजुकी ने 2009 में वेतन बढ़ाया था। कंपनी ने वेतन में 39 फीसदी यानी 7000-10000 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

माना जा रहा है कि हफ्ते के मध्य तक मारुति सुजुकी के प्रबंधन और यूनियन के बीच वेतन बढ़ोतरी पर करार हो जाएगा। कंपनी कर्मचारियों के लिए यात्रा भत्ता जैसे स्पेशल बेनेफिट्स की भी घोषणा कर सकती है।

खबर पर मारुति सुजुकी का कहना है कि वेतन में कितनी बढ़त की जाएगी, इस पर टिप्पणी नहीं की जा सकती है। हालांकि, पिछली बार से ज्यादा वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी।

मारुति सुजुकी के मुताबिक फैसले लेने से पहले कंपनी को बढ़ती महंगाई को भी ध्यान में रखना होगा। वेतन बढ़ोतरी के मसले पर कंपनी क्रॉस फंक्शनल टीम का गठन किया है।

मारुति सुजुकी का कहना है कि कंपनी वेतन बढ़ोतरी को खर्च की तरह नहीं, बल्कि निवेश के तौर पर देख रही है। गुड़गांव प्लांट और मानेसर प्लांट के कर्मचारियों को समान वेतन मिलना चाहिए।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.