सुधीर कुमार बिट्ट जी महाराज को गोल्ड बाबा नाम उनके भक्तों ने दिया है। उनका कहना है कि सोने के गहनों का उनका शौक काफी पुराना है। वह पिछले बीस साल से सोने के ऐसे गहने पहनते चले आ रहे हैं। बाबा रात में सोने से पहले अपने सभी गहनों को उतार कर रख देते हैं तथा सुबह पूजा के बाद ही उसे धारण करते हैं। भगवान के साथ बाबा अपने आभूषणों की भी पूजा करते हैं। बाबा के शरीर पर इतने आभूषण है तो जाहिर तौर पर उनकी सुरक्षा भी कड़ी है। बाबा की सुरक्षा के लिये कई पुलिस वाले तैनात किये गये हैं।
उन्होंने कहा कि वह सभी शाही स्नान में शामिल होंगे तथा आगामी दस मार्च को महाशिवरात्रि के स्नान के बाद ही यहां से लौटेंगे। गोल्ड बाबा ने महंत मच्छेन्द्र गिरि से दीक्षा ली है। उनका कहना है कि मच्छेन्द्र गिरि ही उनके गुरु हैं। सोने और हीरे के आभूषण धारण करने को वह महज अपना शौक बताते हैं। हालांकि बाबा के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि साधु संतो को माया मोह त्याग देना चाहिये।
गोल्ड बाबा को सिर्फ सोने तथा हीरे का ही शौक नहीं है। उनकी कलाई मे बंधी घड़ी की कीमत भी डेढ़ लाख रुपये है। कपडे भगवा ही सही, लेकिन होते महंगे हैं। इसके अलावा भी गोल्ड बाबा शान शौकत में कोई कमी नहीं रखते। उनके काफिले में चार मर्सिडीज कारें होती है। वह जब भी चलते है तो महंगी कार का ही इस्तेमाल करते हैं। उन्होने कहा कि वह अभी किसी को औपचारिक रूप से अपना भक्त नहीं बनाते।
01 फरवरी 2013
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
कुंभनगर (इलाहाबाद)। साधु और संत लोगों को मोह के साथ माया का भी त्याग कर देने का उपदेश देते आ रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद मे गंगा, यमुना और विलुप्त सरस्वती के संगम पर चल रहे महाकुंभ में एक बाबा लगभग डेढ़ करोड़ के हीरे और सोने के जेवरात पहन चर्चा मे बने हुये हैं। गुजरात के गांधीनगर से आये सुधीर कुमार बिट्ट ऊर्फ गोल्ड बाबा जब भी जूना अखाड़ा से बाहर आते हैं उन्हें देखने वालों की भीड़ लग जाती है। बाबा को कम, लेकिन उनके गहने को देखने लोग बरबस ही ठिठक जाते हैं। बाबा के हाथ की आठ उंगलियों में हीरे की अंगूठी होती है तो गले में सोने की कई मोटी चेन। चेन में लगे लॉकेट में शिव पार्वती, दुर्गा, सरस्वती, हनुमान और साईं बाबा की तस्वीर लगी होती है। बाबा के शरीर पर चार किलो का सोना होता है। हीरे की अंगूठियो की कीमत भी लाखो में है। उनका दावा है कि हीरे और सोने की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा है।सुधीर कुमार बिट्ट जी महाराज को गोल्ड बाबा नाम उनके भक्तों ने दिया है। उनका कहना है कि सोने के गहनों का उनका शौक काफी पुराना है। वह पिछले बीस साल से सोने के ऐसे गहने पहनते चले आ रहे हैं। बाबा रात में सोने से पहले अपने सभी गहनों को उतार कर रख देते हैं तथा सुबह पूजा के बाद ही उसे धारण करते हैं। भगवान के साथ बाबा अपने आभूषणों की भी पूजा करते हैं। बाबा के शरीर पर इतने आभूषण है तो जाहिर तौर पर उनकी सुरक्षा भी कड़ी है। बाबा की सुरक्षा के लिये कई पुलिस वाले तैनात किये गये हैं।
उन्होंने कहा कि वह सभी शाही स्नान में शामिल होंगे तथा आगामी दस मार्च को महाशिवरात्रि के स्नान के बाद ही यहां से लौटेंगे। गोल्ड बाबा ने महंत मच्छेन्द्र गिरि से दीक्षा ली है। उनका कहना है कि मच्छेन्द्र गिरि ही उनके गुरु हैं। सोने और हीरे के आभूषण धारण करने को वह महज अपना शौक बताते हैं। हालांकि बाबा के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि साधु संतो को माया मोह त्याग देना चाहिये।
गोल्ड बाबा को सिर्फ सोने तथा हीरे का ही शौक नहीं है। उनकी कलाई मे बंधी घड़ी की कीमत भी डेढ़ लाख रुपये है। कपडे भगवा ही सही, लेकिन होते महंगे हैं। इसके अलावा भी गोल्ड बाबा शान शौकत में कोई कमी नहीं रखते। उनके काफिले में चार मर्सिडीज कारें होती है। वह जब भी चलते है तो महंगी कार का ही इस्तेमाल करते हैं। उन्होने कहा कि वह अभी किसी को औपचारिक रूप से अपना भक्त नहीं बनाते।
महाकुंभ: नागा साधु बनना है, तो ये जरूर पढ़ें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
आज के वीडियो
")
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार