22 मई 2012
ऐसा उपकरण जो 3डी में मापेगा भूकंप की तबाही!
13 फरवरी 2012
इंडो एशियन न्‍यूज सर्विस

वॉशिंगटन।
लेजर तरंगों द्वारा संचालित एक नया उपकरण भूविज्ञानियों को भूकम्प से होने वाली तबाही को 3डी रूप में मापने में मदद कर रहा है।

अमेरिका, मेक्सिको और चीन के वैज्ञानिकों ने अप्रैल 2010 में मेक्सिको के मेक्सिकली के पास आए 7.2 तीव्रता वाले भूकम्प से प्राप्त आकड़ों का इस्तेमाल कर एक भूकम्प क्षेत्र की पूर्व व बाद की अत्यंत व्यापक तस्वीर जारी की है।

युनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया, डेविस में भूविज्ञानी व इस अध्ययन का नेतृत्व करने वाले माइकल ऑस्किन ने कहा है कि नए वायुजनिक एलआईडीएआर (लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग) उपकरण ने अनुसंधानकर्ताओं को लगभग 140 वर्गमील से अधिक क्षेत्र की तीन दिनों से भी कम समय में एक विस्तृत तस्वीर तैयार करने में मदद की है।

‘साइंस’ पत्रिका ने ऑस्किन के हवाले से कहा है, "हम ताजा तबाहियों का अध्ययन कर इस बारे में काफी कुछ जान सकते हैं कि भूकम्प कैसे आते हैं।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 10 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.