13 अक्टूबर 2012
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
लंदन। कुत्तों को हर समय अपने साथ रखने और प्यार से उनको किस करने वाले हो जाएं सावधान। कुत्तों को भले ही इंसान का सबसे वफादार साथी माना जाएं लेकिन आपका यह वफादार साथी भी आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है। कुत्तों का चुंबन लेने से आपके दांत भी गिर सकते हैं।
जी हां, यह कोई मजाक नहीं अपने पालतू कुत्तों से प्यार में आकर अपना मुहं चटवाना या उन्हें किस करने की आपको भारी कीमत अदा करनी पड़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पालतू कुत्तों को किस करते समय वह अपने मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को आपके मुहं में छोड़ देते हैं।
कुत्तों द्वारा आपके मुहं के छोड़े गए खतरनाक बैक्टीरिया के कारण आप पेरियोडोंटाइटिस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। पेरियोडोंटाइटिस वह बीमारी है जिससे अधिकतर कुत्ते पीड़ित होते हैं और उन्हें किस करने के दौरान वह इस बीमारी के बैक्टीरिया आपके मुंह में भी छोड़ देते हैं। यह मसूडों की एक बेहद खतरनाक बीमारी है जो उन ऊतकों पर असर डालती है जो मुंह में दांतो को जमाए रखने का काम करते हैं जिससे मसूडों की बीमारी हो सकती है और दांत भी गिर सकते हैं।
जापान में पिछले साल पाले जाने वाले कुत्तों के दांतों के स्वास्थ्य पर किए गए एक अध्ययन के बाद और किए गए अध्ययनों के बाद यह चेतावनी जारी की गई है। दांतों को नुकसान पहुंचाने वाले माइक्रोब्स इंसानों में नहीं पाए जाते लेकिन यह कुत्तों में पाए जाते हैं। यह पाया गया कि कुत्ते पालने वाले 16 प्रतिशत ऐसे लोगों में यह बीमारी पाई गई जो लोग कुत्तों को अकसर प्यार में चूमते या कुत्तों से अपना मुंह चटवाते थे।
कार्नेल यूनिवर्सिटी के वेटनरी मेडिसिन कॉलेज के डॉ.पाल माजा ने यह भी कहा कि इस बीमारी का कुत्तों से इंसानों में संक्रमण इंसानों और कुत्तों की ब्रश करने की आदत पर भी निर्भर करता है। फिर भी इस बीमारी के खतरे को देखते हुए विशेषज्ञों ने कुत्ता पालने के शैकीनों से उन्हें किस करने से बचने की हिदायत दी है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











