22 मई 2012
नई पीढ़ी के उपग्रह लांच करेगा ईरान
06 फरवरी 2012
इंडो एशियन न्‍यूज सर्विस

तेहरान।
ईरानी रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र की स्थापना की 33वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक नई पीढ़ी के उपग्रह लांच करने की योजना बनाई जा रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ईरान ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने एक पर्यवेक्षण उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में लांच कर दिया है।

कक्षा में स्थापित अंतरिक्ष यान, नाविद (हेराल्ड) का वजन 50 किलोग्राम है और यह पृथ्वी से लगभग 250 से 375 किलोमीटर की ऊंचाई से छाया चित्र ले सकता है।

प्रेस टीवी ने वाहिदी के हवाले से रविवार को कहा कि साफिर उपग्रह वाहक के जरिए नाविद उपग्रह की लांचिंग केवल एक अंतरिक्ष अभियान नहीं था, बल्कि यह ईरानी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और बुद्धिमत्ता का भी परिचायक है।

मीडिया रपट में कहा गया है कि तेहरान ने 2019 अंतरिक्ष में अपने पहले मानवरहित मिशन की लांचिंग की योजना बनाई है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.