22 मई 2012
शिशु मृत्‍यु दर में गिरावट, 47 पर आया आंकड़ा
02 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

नई दिल्ली।
देश में वर्ष 2010 के मुकाबले वर्ष 2011 में शिशु मृत्यु दर में तीन अंकों की गिरावट आई है। पिछले साल प्रति 1,000 बच्चों के जन्म पर जहां शिशु मृत्यु दर 50 थी, वहीं इस बार यह घटकर 47 रह गई है।शिशु मृत्यु दर गोवा में सबसे कम 10 और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 62 है।

भारत के महापंजीयक द्वारा जारी नवीनतम नमूना पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) के आंकड़ों के मुताबिक, "शिशु मृत्यु दर में ग्रामीण इलाकों में चार अंकों की गिरावट आई है। प्रति 1,000 बच्चों के जन्म पर यह पूर्व में 55 थी, जो घटकर अब 51 रह गई है। शहरी क्षेत्रों में वर्ष 2010 में जहां यह 34 थी, वहीं अब यह घटकर 31 रह गई है।"

मिजोरम में जन्‍मा 6.1 किलो का बच्‍चा

आंकड़ों के अनुसार, गोवा में अभी भी नवजात शिशु मृत्यु दर सबसे कम 10 है। इसके बाद केरल का स्थान है जहां प्रति 1000 शिशुओं में 13 शिशुओं की मृत्यु होती है। केरल में शहरों में शिशु मृत्यु दर 11 से कम होकर 10 पर आ गई है। मध्य प्रदेश में नवजात शिशु मृत्यु दर सबसे ज्यादा 1000 के पीछे 62, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में 61, असम, बिहार, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, मेघायलय में अभी भी शिशु मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत 47 से ज्यादा है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.