26 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

दिल्ली के बाद अब म.प्र बना लड़कियों के लिए नर्क

12 दिसंबर 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस 

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

भोपाल।दिल्ली के बाद अब मध्य प्रदेश के तीन बड़े शहर इंदौर, जबलपुर, भोपाल भी लड़कियों के लिए नर्क बनता जा रहा है। मध्य प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आलम यह है कि हर रोज नौ से ज्यादा महिलाएं वहशी दरिंदों के हवस का शिकार बन रही हैं। इंदौर व भोपाल में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक राम निवास रावत द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मंगलवार को गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि राज्य में जनवरी से 31 अक्टूबर के बीच 10 माह में 2868 महिलाओं को हवस का शिकार बनना पड़ा है। इनमें से 2613 महिलाएं बलात्कार व 255 महिलाएं सामूहिक बलात्कार का शिकार बनीं।

बलात्कार का शिकार बनी 20 महिलाओं की हत्या कर दी गई, जबकि 26 ने आत्मग्लानि के चलते मौत को गले लगा लिया। इन वारदातों में शामिल 3394 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

सरकार के आंकड़े बताते हैं कि बलात्कार की सबसे ज्यादा 150 वारदातें इंदौर में हुई हैं। इनमें से 141 बलात्कार और नौ सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हुईं। महिलाओं की अस्मत तार-तार किए जाने के मामले में जबलपुर दूसरे स्थान पर है, जहां 115 महिलाओं की इज्जत से खेला गया। इसी तरह राजधानी भोपाल में 114 महिलाओं के साथ अस्मत लूटने की वारदातें हुईं। इनमें 111 बलात्कार व तीन सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हैं ।

 

हिमाचल: महिलाएं बोलीं, ‘देसी दारू पिया करो

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

26 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
‘चुम्बन देवता’ खूंखार फीवर की गिरफ्त में
‘चुम्बन देवता’ खूंखार फीवर की गिरफ्त में
‘बर्फी’ पहुंची शंघाई फिल्म फेस्टिवल में
‘बर्फी’ पहुंची शंघाई फिल्म फेस्टिवल में
प्रियंका के लुक से भंसाली को क्या प्रोब्लम है?
प्रियंका के लुक से भंसाली को क्या प्रोब्लम है?


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.