22 मई 2012
विदेशी मेहमानों की संख्‍या में 9.2 फीसदी इजाफा
07 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

नई दिल्ली।
जनवरी 2012 के दौरान भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 6.81 लाख रही जबकि, जनवरी 2011 में विदेशी पर्यटकों की संख्या 6.24 लाख और जनवरी 2010 में यह संख्या 5.69 लाख थी। वर्ष 2011 के दौरान विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी का रूख देखा गया, जो 9.2 प्रतिशत की दर से जनवरी 2012 में भी जारी रहा। जनवरी 2011 की तुलना में जनवरी 2012 में 9.2 प्रतिशत की विकास दर दिसम्बर 2010 की तुलना में दिसम्बर 2011 में दर्ज 5.2 प्रतिशत की दर से अधिक है।

पर्यटकों के आगमन से 2012 में जनवरी महीने के दौरान 8,623 करोड़ रुपए की कमाई हुई जबकि, जनवरी 2011 में 5777 करोड़ रुपए और जनवरी 2010 में 5593 करोड़ रुपए की कमाई हुई।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग को ‘आउटलुक ट्रैवलर अवॉर्ड’

जनवरी 2011 की तुलना में जनवरी 2012 में 49.3 प्रतिशत की दर से विदेशी मुद्रा की कमाई हुई जबकि, जनवरी 2010 की तुलना में जनवरी 2011 में 3.3 प्रतिशत की दर से कमाई बढ़ी। अमेरीकी डॉलर के रूप में विदेशी मुद्रा की कमाई जनवरी 2012 के दौरान 168.1 करोड़ अमेरीकी डॉलर हुई जबकि, जनवरी 2011 के दौरान 127.3 करोड़ अमेरीकी डॉलर और जनवरी 2010 के दौरान 121.5 करोड़ अमेरीकी डॉलर की कमाई हुई।

जनवरी 2011 की तुलना में जनवरी 2012 में डॉलर के रूप में विदेशी मुद्रा की कमाई 32.1 प्रतिशत की दर से बढ़ी जबकि जनवरी 2010 की तुलना में जनवरी 2011 में विदेशी मुद्रा की कमाई 4.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 10 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.