13 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
निवेदिता शर्मा
नई दिल्ली। अगर आपकी शादीशुदा जिंदगी से रोमांस गायब हो गया है, तो आप इस वैलेंटाइन डे पर विशेषज्ञों के सुझावों से अपने वैवाहिक जीवन में फिर से रंग भर सकते हैं। ऐसे सुझावों में योजना बनाना, समय का प्रबंधन करना और एक दूसरे को सरप्राइज देना शामिल हो सकता है।
टीवी अभिनेता पवन शंकर को युक्ति से शादी किए आठ वर्ष से भी ज्यादा हो चुके हैं और वह मानते है बच्चों के बाद जीवन की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी में रोमांस को जिंदा रखना दम्पति की जिम्मेदारी होती है।
शादी के हैं बस दस साल सुकून भरे!
शंकर ने आईएएनएस को बताया, "90 प्रतिशत महिलाएं अपनी शादीशुदा जिंदगी में फिर से रोमांस लाने की कोशिश करती हैं जबकि पुरूषों में 10 प्रतिशत ही ऐसा करते हैं। यह इसलिए है क्योंकि पुरूष अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करते। अगर पति-पत्नी में मानसिक स्तर पर तालमेल है, तो शादी एक आनंद है।"
उनके यह विचार उनके नए धारावाहिक ‘क्या हुआ तेरा वादा’ से मिलते-जुलते हैं। धारावाहिक एक शादीशुदा जोड़े की कहानी है, जिसके तीन बच्चे हैं और वह किस तरह से अपने वैवाहिक जीवन में दोबारा से रोमांस भरते हैं।
वेलेंटाइन डे पर संगीत के जरिए कहें दिल की बात!
वित्तीय मुद्दें और माता-पिता का हस्तक्षेप भी कई बार रोमांस को खत्म कर देता है। तलाक से जुड़े मामलों की विशेषज्ञ वकील शिक्षा कुशवाहा मानती हैं कि इन सब बातों को टाला जा सकता है। बशर्ते कि पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए समर्पित कुछ समय बिताए और सच्चाई को स्वीकार करते समय ईमानदार रहें।
"सामंजस्य की कमी, वित्तीय मुद्दे, माता-पिता का हस्तक्षेप और अन्य वैवाहिक मसले मुख्य मुद्दे हैं लेकिन दम्पति कुछ चीजों पर ध्यान दें तो इन्हें टाला जा सकता है।"
तस्वीर: ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश!
वैसे इस बात की कोई गारंटी नहीं हैं कि प्रेम विवाह में ऐसी परिस्थितियां नहीं आती हैं।
दस वर्षो के प्रेम सम्बंध के बाद विवाह करने वाली एक युवा पेशेवर वेता रत्रा ने बताया, "शादी के बाद जोड़ों को ज्यादा समय मिलता है लेकिन वह इसे एक एक दूसरे की गलतियां निकालने में बर्बाद कर देते हैं।"
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 10 वोट मिले
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











