25 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

सिर्फ 50 हजार और सिंगापुर, मलेशिया में छुट्टियों का मजा
18 अगस्‍त 2012
Moneycontrol.com


सप्ताहांत और फिर ईद की छुट्टियों ने लोगों को अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का सुनहरा मौका दिया है। लेकिन इन छुट्टियों में लोग खर्चीले लोकेशन से बच रहे हैं। लोग यूरोप, मॉरीशस या मालदीव के बजाए मलेशिया, थाइलैंड और सिंगापुर जाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

दक्षिण पूर्व के देश भारत के करीब तो हैं ही यहां छुट्टी मनाना बेहद सस्ता भी है। अगर आपके पास केवल 50,000 रुपये हैं तो आप पूरे एक हफ्ते की छुट्टी मलेशिया, कंबोडिया, थाईलैंड और सिंगापुर में मना सकते हैं। इसीलिए मंदी और रुपये की कीमत घटने के बाद हिंदुस्तानियों की ये पहली पसंद बन गए  हैं।

जिनका बजट इससे भी कम हैं वो काठमांडू, श्रीलंका और दुबई का रुख कर रहे हैं। अच्छी बात ये भी है कि यहां जाने का प्लान फटाफट बन जाता है क्योंकि ज्यादातर देशों में वीजा ऑन अराईवल की सुविधा है।

ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो अपने हफ्ते के अंत में घरेलू स्थानों में ही जमकर मजे कर रहे हैं। मुंबई के पास लोनावला और माथेरन हो या फिर दिल्ली के पास मोरनी और नीमराणा, यहां जाने वालों का तांता लगा हुआ है। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो गोवा में ऑफ सीजन छूट का फायदा उठा रहे हैं।

अभी भी देर नहीं हुई है। अगर आप तुरंत फैसला लें बाकी बचे तीन दिनों को आप भी यादगार बना सकते हैं। लेकिन जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी होगी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

25 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.