22 मई 2012
इस वैलेंटाइन डे पर नहीं मिलेगा ‘हीरे’ का तोहफा!

14 फरवरी 2012
इंडो एशियन न्‍यूज सर्विस
मिथुन दासगुप्ता

कोलकाता।
हीरा किसी भी महिला का सबसे पसंदीदा जेवर हो सकता है, लेकिन अधिक कीमत रहने के कारण इस बार उसके वैलेंटाइन द्वारा उसे हीरे का गहना मिलने की सम्भावना कम ही है।

आभूषण उद्योग का मानना है कि कैरेट की माप में इस बार हीरे की बिक्री पिछली बार वैलेंटाइन सप्ताह की तुलना में कम या लगभग बराबर रहेगी।

‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश!


टाटा समूह के आभूषण ब्रांड तनिष्क के उपाध्यक्ष (रीटेल) संदीप कुल्हाली ने बेंगलुरू से आईएएनएस को फोन पर बताया, "हीरे के गहने की बिक्री जनवरी 2012 में दिसम्बर 2011 की तुलना में अधिक रही है। लेकिन जहां तक पूरे उद्योग जगत का सवाल है वैलेंटाइन दिवस से पहले इस बार बिक्री कम रहेगी, क्योंकि पिछले वैलेंटाइन दिवस की तुलना में कीमत 80 से 100 फीसदी तक बढ़ गई है।"

कुल्हाली ने कहा कि बिक्री पिछली बार की तुलना में कम रहेगी, लेकिन मूल्य के मामले में बिक्री इस बार 15 से 20 फीसदी अधिक रहेगी।

शादीशुदा जिंदगी में ऐसे लगाए रोमांस का तड़का!

उन्होंने कहा कि 14 फरवरी से पहले बिक्री कुछ बढ़ी है। उसके बाद हीरे की बिक्री फिर से स्थिर हो जाएगी।

कोलकाता के सावनसुख ज्वैलर्स ने कहा कि इस बार वैलेंटाइन दिवस के मौके पर मात्रा के मामले में हीरे की बिक्री कम रहेगी। कम्पनी के प्रबंधन निदेशक सिद्धार्थ सावनसुख ने कहा, "लेकिन निराश नहीं हैं, क्योंकि मूल्य के मामले में बिक्री बढ़ेगी, क्योंकि हीरे का मूल्य बढ़ा है।"

सावनसुख ने कहा कि लोग अब सोने की जगह हीरे को तरजीह देने लगे हैं, क्योंकि इससे बना आभूषण पारम्परिक गहनों की तुलना में हल्का होता है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 10 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.