22 मई 2012
‘ताजी सब्जी का मजा लेने के लिए उगाएं छत पर सब्जी’
11 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

लंदन।
शहरों में लोग अपने घरों की छत पर पर्याप्त मात्रा में टमाटर, सेम और सलाद पत्ते उगा सकते हैं। जर्मनी के फ्रॉनहोफेर इंस्टीट्यूट यूएमएसआईसीएचटी में परियोजना प्रबंधक वोकमर क्यूटर के बताया, "हमारी कृषि परियोजना के तहत हम ऐसे उपायों का विकास कर रहे हैं, जिन्हें शहरी परिदृश्य में तेजी से लागू किया जा सके। हमारा उद्देश्य इमारतों की छत पर सब्जियां उगाना है।"

घर को ठंडा रखती है सफेद छत


क्यूटर ने कहा कि छतों पर सब्जियां उगाने के कई फायदे हैं। इससे कृषि के लिए आवश्यक क्षेत्र को कम किया जा सकता है, परिवहन पर खर्च होने वाले पैसे को बचाया जा सकता है और सब्जियों को ज्यादा ताजा रखा जा सकता है।

इंस्टीट्यूट के एक बयान के मुताबिक इससे पानी की खपत भी कम होती है। आत्म-निहित प्रणाली के तहत पौधे के लिए इस्तेमाल किए गए पानी को दोबारा साफ कर उपयोग किया जा सकता है।

पौधों के लिए पोषक तत्वों को भी वर्षा के पानी और अपशिष्ट जल से छाना जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी अवधारणा हाईड्रोपोनिक सिस्टम और हाईड्रोकल्चर पर निर्भर करती है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

Feb 13, 2012

साफ है कि बगीचा लगाने के लिए रोजाना पानी देना होगा। और  लगातार खराब हो रही बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी के कारण पता नहीं कब टमाटर, गोभी सहित छत सहित नीचे आ जाएं. ऐसी सब्डजियों से तो तौबा।

पवन सिंह लखनउ

Feb 11, 2012

कुच्छ लोग बैठे ताले होते हैं, कोई ना कोई राग अलापते रहते हैं ,सिखाने चले है सिरफिरे...!

bachchan bihari gwalior

Feb 11, 2012

२५ गज का घर हैं ....छत पर कापरे सूखने के लिए डू या सब्जी और फल उपजाए ... पता नही कहा कहा से चले आते है....

Shubhankar Mishra delhi

Feb 11, 2012

ये बात तो हम सभी जानते हैं . इसके लिए इतना बड़ा रेआएसर्च करने की क्या ज़रूरत थी

aditya pune

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.