12 दिसंबर 2012
इंडो एशियन न्यूज़ सर्विस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
पटना सहित बिहार के कई इलाकों में बुधवार को कोहरा छाया रहा और धूप नहीं निकली। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक इलाके में कोहरा छाया रहेगा। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक सुबह पटना का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस,गया का 13.5 डिग्री सेल्सियस,पूर्णिया का 15.8 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य में अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। जबकि दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है। केन्द्र के निदेशक ए के सेन के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में चल रही दक्षिणी हवाओं का असर बिहार में भी पड़ रहा है। हालांकि अगले दो दिनों में तापमान में वृद्घि होगी परंतु रात को ठंड बढ़ सकती है।
दिल्ली में बुधवार की सुबह अच्छी धूप खिली। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।"
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई। मंगलवार को सर्द हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हुई बूंदाबांदी का असर एक या दो दिन में उत्तर प्रदेश में भी दिख सकता है। उत्तर प्रदेश मौमस विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया किदिल्ली-एनसीआर में हुई बूंदाबांदी की वजह से मौसम में अचानक आए इस बदलाव का असर एक या दो दिनों में लखनऊ सहित अन्य शहरों में भी दिख सकता है।
उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के बाद पहले प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में ठंड बढ़ेगी और उसके बाद मैदानी इलाकों में उत्तर की ओर से आने वाली हवाएं अपना असर दिखाएंगी। तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सुबह के वक्त धुंध के साथ कोहरा छाने की सम्भावना भी जताई है। लखनऊ में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











