04 जनवरी 2013
आईएएनएस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
वॉशिंगटन। अमेरिकी सीनेट में हिंदू प्रार्थना शुरू होने के लगभग साढ़े पांच साल बाद निर्वाचित हुईं पहली हिंदू सांसद तुलसी गेबार्ड ने पवित्र हिंदू धर्मग्रंथ गीता को साक्षी मानकर पद की शपथ ली है। तुलसी डेमोक्रेटिक पार्टी से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित हुई हैं।
हिन्दू मां और कैथोलिक पिता की देखरेख में बहुजातीय, बहुसांस्कृतिक और बहुधार्मिक परिवार में पली-बढ़ी 31 साल की तुलसी दक्षिणी प्रशांत सागर के स्वतंत्र देश समोआ मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। उन्होंने हिन्दुओं के पवित्र धर्म ग्रंथ 'भगवद् गीता' को साक्षी मानकर गुरुवार को पद की शपथ ली। ऐसा करने वाली वह अमेरिकी कांग्रेस की पहली सदस्य हैं। गेबार्ड ने ऐसा करके अपने आप में एक इतिहास रचा है।
इससे पहले जुलाई 2007 में जब एक हिंदू संत ने सीनेट में पहली बार हिंदू प्रार्थना करवाई थी तो तीन लोगों ने प्रार्थना सभा में बाधा पहुंचाई थी। हालांकि वे बाद में गिरफ्तार कर लिए गए थे। लेकिन तुलसी का शपथ-ग्रहण बिना किसी बाधा के पूरा हुआ। हिन्दू धर्म अपनाने पर गर्व महसूस करते हुए तुलसी ने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही भारत की पहली यात्रा करेंगी। तुलसी भारतीय मूल की नहीं हैं, लेकिन किशोरावस्था में ही उन्होंने हिन्दू धर्म अपना लिया था।
डेमोक्रेट तुलसी, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में हवाई का प्रतिनिधित्व करती हैं। इससे पहले वह होनोलुलु सिटी काउंसिल में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। शपथ-ग्रहण के बाद तुलसी ने कहा कि मैंने भगवद् गीता की अपनी निजी प्रति के साथ शपथ लेने का निर्णय लिया, क्योंकि इसने मुझे सेवाभावी नेता बनने का प्रयास करने और अपने देश और दूसरों की सेवा करने को लेकर जीवन समर्पित करने के लिए प्रेरित किया है। तुलसी ने गीता को अपना मार्गदर्शक बनाया है। उनका कहना है कि यह ग्रंथ सफलता या विफलता, दोनों परिस्थितियों में उन्हें संतुलित रहने व धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- ...तो ब्रिटेन में अल्पसंख्यक हो जाएंगे इसाई!
- खुशखबरी! 51 भारतीय मछुआरे रिहा करेगा पाक
- Spot Fixing खुलासे से खुश शिंदे ने दिल्ली पुलिस की पीठ ठोकी
- कौन है वो जिसने मनमोहन के प्रोग्राम में खड़े होकर विरोध किया?
- दिग्गी राजा बोले, CBI को क्यों खुला छोड़ दें?
- जोखर ने बोस्टन हमले की जिम्मेदारी ली
- आगरा के उद्योगपति की हत्या
- सोशल साइटों पर टिप्पणी में गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की लगाम
- चेन्नई में क्रिकेट के 4 सट्टेबाज हिरासत में
- 8 दिन बाद भी पूर्व पाक पीएम के अगवा बेटे की खबर नहीं
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, कान फिल्म महोत्सव में समारोह क्या बोले ‘बिग बी’
- IPL6 spot fixing: शिल्पा, द्रविड़ से भी पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस
- क्या, राजस्थान के 2 खिलाड़ियों ने की थी 2011 में फिक्सिंग
- देखें, कैसी है मर्सिडीज की नई GL क्लास कार
- देखें, अनिल हो सकते है ‘मंकीमैन’
- विश्व कप टीम में सिर्फ पहले और फाइनल मैच में थे श्रीसंत
- देखें, अभिषेक का सनसनीखेज खुलासा
- ये ‘स्टूडेंट’ नरगिस, इलियाना के साथ फरमाएगा इश्क
- RBI का ऐलान, बैंकों में नहीं मिलेंगे सोने के सिक्के
- S&P ने घटाया भारत का आउटलुक, रेटिंग निगेटिव
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











