22 मई 2012
भारतीय पर्यटकों को लुभाने में जुटा मिस्र
13 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

नई दिल्ली।
अफ्रीकी देश मिस्र अपने पर्यटन उद्योग में फिर से जान फूंकने के लिए भारत में आक्रामक प्रचार की योजना पर काम कर रहा है। पिछले महीनों में राजनीतिक अस्थिरता की वजह से वहां का पर्यटन उद्योग काफी प्रभावित हुआ था। इसके साथ ही वह नई दिल्ली से काहिरा के लिए एक उड़ान भी शुरू करना चाहता है। मिस्र बॉलीवुड और देश के युवाओं को भी लुभाने में लगा हुआ है।

इस प्रचार अभियान की शुरुआत मिस्र ने यहां एसएटीटीई 2012 सम्मेलन से की, जहां भारत में मिस्र के राजदूत खालिद अल बाकली ने शनिवार को कहा कि दोनों ही देशों में काफी समानता है।

उन्होंने कहा, "पिछले साल राजनीतिक अस्थिरता के कारण पर्यटन उद्योग में वहां 30 से 40 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन इस साल मध्य में राष्ट्रपति का चुनाव होना है, जिसके बाद स्थिति बेहतर हो जाएगी और भारत से बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने का अनुमान है।"

उन्होंने कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन का 11 फीसदी योगदान है। तहरीर चौक पर प्रदर्शन के दौरान पदर्शनकारी नौकरी, भोजन और सामाजिक समानता की मांग कर रहे थे। और यह तभी हो सकता है, जब पर्यटन तथा दूसरे उद्योगों का विकास हो।

विदेशी मेहमानों की संख्‍या में 9.2 फीसदी इजाफा

उधर विमानन कम्पनी एयर इजिप्ट नई दिल्ली और काहिरा के बीच विमान सेवा शुरू करने के लिए यहां सरकारी अधिकारियों से बात कर रही है।

उन्होंने कहा, "मुम्बई से काहिरा के लिए अभी उड़ान सेवा है। जल्दी ही दिल्ली से काहिरा के लिए सेवा शुरू हो जाएगी।"

वर्ष 2010 में मिस्र में भारतीय पर्यटकों की संख्या 1,14,500 थी, जिसे मिस्र 2015 तक बढ़ाकर 10 लाख करना चाहता है।

उत्तर अफ्रीकी देश भारतीय युवाओं को रोमांचक पर्यटन के जरिए लुभाने की कोशिश कर रहा है। इसमें 14 दिनों का नील-असवान क्रूज भी शामिल है, जिसे प्रशासनिक कारणों से पहले बंद कर दिया गया था।

पर्यटकों की सुरक्षा के मसले पर बाकली ने कहा, "काहिरा बदलाव का केंद्र था और वहां किसी भी पर्यटक को नुकसान नहीं हुआ।"

उन्होंने कहा कि मिस्र बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं को भी शूटिंग के लिए वहां आने के लिए लुभा रहा है।

पिछले साल जनवरी में जनविद्रोह के कारण मिस्र में राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के 30 सालों के शासन का अंत हो गया था। पिछले साल अपने शासन के खिलाफ 18 दिनों तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद मुबारक ने 11 फरवरी को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 10 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.