22 मई 2012
लौकी का ज्यूस पीने में बरतें सावधानी!
11 फरवरी 2012
वार्ता

चंडीगढ़।
हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने जनसाधारण को लौकी के ज्‍यूस के सेवन में सावधानी बरतने की सलाह दी है। महानिदेशक ‘स्वास्थ्य सेवाएं’ डॉ नरवीर सिंह ने आज कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर लौकी के ज्‍यूस का उपयोग करता है तो उसे ज्‍यूस पीने से पहले उस लौकी के छोटे टुकड़े को चखना चाहिए।

अगर इसका स्वाद कड़वा है तो उस लौकी का ज्‍यूस नही पीना चाहिए। इसके अलावा लौकी के ज्‍यूस को किसी अन्य ज्‍यूस के साथ नहीं मिलाना चाहिए।

डिब्बाबंद जूस बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा

उन्होंने बताया कि लौकी का ज्‍यूस पीने उपरांत अगर किसी व्यक्ति को चैनी, उल्टी, दस्त,या किसी प्रकार की कोई अन्य तकलीफ महसूस होती है तो उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में ले जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को भी ऐसे मामलों में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा परामर्श की गई दवाइयां एवं चिकित्सा जांच के अनुरूप ही मरीजों का इलाज करना चाहिए। उन्होंने राज्य के सभी चिकित्सकों से अनुरोध किया है कि वह भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध इस अनुसंधान रिपोर्ट का अवलोकन करें।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 9 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

Feb 11, 2012

ऐसी कड़वी लौकी का जूस तो क्या इसकी तो सब्जी भी नहीं खाना चाहिए ये एक्सपर्ट एक बार मे ही पूरा रिसर्च क्यों न्ही कर लेते > जब जूस से हानि है तो सब्जी या हलवे से भी तो होगी

aditya pune

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.