16 अगस्त 2012
ibn7
वॉशिंगटन। अगर आप किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर कोई सामान ऑर्डर करें और उसके बदले आपको बंदूक भेज दी जाए तो बड़ा ही ताज्जुब होगा ना।
जी हां, अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां के एक म्यूजिशियन ने एक वेबसाइट पर फ्लैट स्क्रीन टेलीविजन ऑर्डर किया था लेकिन जब उसने अपने ऑर्डर का पार्सल खोला तो उसे मिली मिलिट्री स्टाइल की हमलावर राइफल और ऐसा जानी-मानी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की वेबसाइट पर दिए गए ऑर्डर पर हुआ। यह कैसे हुआ, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है।
वेबसाइट यूएसएटुडे डॉट कॉम के मुताबिक, वॉशिंगटन डीसी के रहने वाले सेठ हॉर्विट्ज ने अमेजन डॉट कॉम के थर्ड पार्टी वेंडर को वेस्टिंगहाउस कंपनी की 39 इंच टीवी के लिए ऑर्डर दिया था। मंगलवार को उसके घर एक छोटा सा कूरियर आया। छोटे से कूरियर को देख उसने सोचा कि ये टीवी का स्टैंड सेट होगा, लेकिन बॉक्स खोलने पर उसे ब्लैक कलर की सेमीऑटोमैटिक सिग-716 राइफल मिली जो अमेरिकी आर्मी द्वारा पिछले 50 सालों से प्रयोग की जा रही एम-16 राइफल की जैसी है।
कूरियर बॉक्स खोलने के बाद हॉर्विट्ज ने डीसी पुलिस को इसकी जानकारी दी। बॉक्स पर हॉर्विट्ज के पते के अलावा पेनसिल्वानिया के गन स्टोर का नाम लिखा था जिसे सप्लायर ने ऑर्डर दिया था, लेकिन अभी तक गन स्टोर या सप्लायर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। इस बारे में अमेजन से भी पूछताछ की गई है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
- नक्सली हमले से तिलमिलाई कांग्रेस की मांग, छत्तीसगढ़ सरकार बर्खास्त करो
- LIVE UPDATE: नक्सली हमले से जुड़ी हर खबर
- छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, कांग्रेस के CM कैंडीडेट को भूना, प्रदेश अध्यक्ष की अगवा कर हत्या
- पिछले 1 साल में बड़ी नक्सली वारदातों से जुड़ी खबरें
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: नक्सली हमले से जुड़ी हर खबर
- छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, कांग्रेस के CM कैंडीडेट को भूना, प्रदेश अध्यक्ष की अगवा कर हत्या
- ‘चुम्बन देवता’ खूंखार फीवर की गिरफ्त में
- ‘बर्फी’ पहुंची शंघाई फिल्म फेस्टिवल में
- प्रियंका के लुक से भंसाली को क्या प्रोब्लम है?
- ‘ऑनलाइन बैंकिंग’ तो नहीं करते, लग सकती है चपत!
- वीकेंड मैगजीन: क्रिकेट, सट्टेबाजी, BCCI, बॉलीवुड और हजारों करोड़ का काला कारोबार
- वीकेंड मैगजीन: IPL Spot Fixing, विंदू, बॉलीवुड और बदनामी!
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- आईपीएल फाइनल में दौड़ेगी शाहरुख की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’!
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













