22 मई 2012
चीन में लौटा ‘साइकिल’ का दौर!
10 फरवरी 2012
इंडो एशियन न्‍यूज सर्विस

शंघाई।
चीन में साइकिलों का दौर लौट आया है। ऊर्जा बचाने और प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से देशभर में सप्ताह में कम से कम एक दिन सरकारी वाहन नहीं चलेंगे। कई शहरों में तो ऊर्जा संरक्षण के उपाय के रूप में सरकारी कर्मचारी साइकिलों का इस्तेमाल करेंगे। लोक सेवकों को एक किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा पैदल करने, तीन किलोमीटर जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करने और पांच किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा के लिए सार्वजनिक परिवहन उपयोग करने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।

समाचार पत्र 'शंघाई डेली' के अनुसार वाहन कर्फ्यू उन उपायों में से है जिन्हें चीन सरकार प्रदूषण पर काबू पाने के लिए अगले चार वर्षों में अपनाने वाली है।

राष्ट्रीय विकास व सुधार आयोग और वित्त मंत्रालय के निर्धारित नियमों के अनुसार लाइसेंस प्लेट का अंतिम अंक तय करेगा कि कौन सा वाहन सरकारी है या फिर जिन वाहनों को सरकारी कम्पनियां इस्तेमाल कर रही हैं, उन्हें नहीं चलाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सरकार और राज्य के स्वामित्व वाली कम्पनियों का अत्यधिक कारों का इस्तेमाल करना लम्बे समय से चीन में सार्वजनिक चिंता का मुद्दा रहा है।

देश के व्यावसायिक केंद्र शंघाई में तो पहले से ही ऊर्जा संरक्षण के तहत सरकारी दफ्तरों में लिफ्ट का इस्तेमाल प्रतिबंधित है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.