22 मई 2012
एयरपोर्ट मेट्रो में अब चलेगा ‘क्रेडिट कार्ड’ !
23 सितम्‍बर 2011
वार्ता

नई दिल्ली। एयरपोर्ट मेट्रो में अब आपको टिकट खरीदने के लिए लाइन में खडे़ होने की जरुरत नहीं है। एयरपोर्ट मेट्रो के सभी छह स्टेशनों पर दो-दो मशीनें लगाई जा रही हैं जिनसे यात्री टोकन खरीदने के अलावा स्मार्ट कार्ड और मासिक पास को रिचार्ज कर सकेंगे।

एयरपोर्ट मेट्रो का संचालन करने वाली कंपनी रिलायंस इन्प्रास्ट्रक्चर के अध्यक्ष अनिल पी गुप्ता ने यहां बताया कि ये डेबिट और क्रेडिट कार्ड मशीनें गुरुवार से काम करना शुरू कर देंगी। इन मशीनों में किसी भी बैंक के वीजा, मास्टर और मेस्ट्रो क्रेडिट तथा डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

दिल्ली: मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ेगा ‘पार्किंग शुल्क’

अमेरिकन एक्प्रेस कार्ड के उपयोग की सुविधा भी इन मशीनों में जल्द ही की जायेगी। इन कार्डों से यात्री टिकट खरीदने के साथ-साथ स्मार्ट कार्ड और मासिक पास को भी रिचार्ज करा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यात्रियों को अब टिकट लेने और कार्ड को रिचार्ज कराने के लिए पैसे लेकर चलने की जरुरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर यात्रियों की सुविधा के लिए समय समय पर नये कदम उठाती रहती हैं और क्रेडिट कार्ड मशीनों की शुरुआत भी इसी दिशा में एक कड़ी है।

क्रेडिट कार्ड से कम से कम 100 रुपये का लेन देन करना होगा। स्टोरड वेल्यू कार्ड के लिए अधिक से अधिक एक हजार रुपये का लेन देन किया जा सकेगा। अन्य सेवा उत्पादों के लिए अधिकतम तीन हजार रूपये का लेन देन किया जा सकेगा।

एयरपोर्ट मेट्रो ने पेश किया ‘स्मार्ट कार्ड

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट मेट्रो के लिए जल्दी ही यात्री कभी भी और कहीं से भी टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकेंगे।

एयरपोर्ट मेट्रो में अभी हर रोज लगभग 16 हजार यात्री सफर करते हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.