02 फरवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली।उत्तर भारत में अगले हफ्ते कपकपांती सर्दी फिर दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जहां भारी बारिश और ओले पड़ने की संभावना है वहीं पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत के लिए शुक्रवार को चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग के मुताबिक कहीं भारी बारिश तो कही भारी बर्फबारी होगी।
उत्तर भारत के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल 4 और 5 फरवरी को होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 3 फरवरी की शाम से ही उत्तर भारत में हल्की बारिश के साथ वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखने लगेगा। मैदानी इलाकों में भारी बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना है। बारिश का सबसे ज्यादा असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दिखने वाला है। वहीं जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की आशंका है।
इतना ही नहीं सर्दी से अमूमन अछूते रहे उत्तर गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश तक पर इसका असर पड़ेगा। मौसम विभाग की माने तो भारी बर्फबारी के चलते पहाडों पर सड़क यातायात पर असर पड़ेगा। कई जगहों पर बारी बर्फबारी के चलते रास्ते बंद होनी की भी संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों की माने तो इन दो दिनों में पहाड़ी इलाकों में रोज चार से सात सेंटीमाटर बर्फबारी की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में 2 से 4 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस जाने के बाद तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज होगी, लेकिन ठंड बनी रहेगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस खत्म होने के बाद भी पूरे उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक उत्तर भारत में भारी कोहरे की भी आशंका है। कोहरे का ट्रेनों की आवाजाही और उड़ानों पर भी असर पड़ा, सिर्फ नई दिल्ली स्टेशन पर ही कोहरे की वजह से 50 से ज्यादा ट्रेनें लेट रही। कई ट्रेनें 2 घंटे से लेकर 18 घंटे तक की देरी से चली साफ है कि कोहरे का सीधा असर रेल और हवाई यात्रा पर पड़ेगी और लोगों को भारी परेशानी उठाना पड़ेगा।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











