22 मई 2012
..यहां के चिम्‍पांजी करते हैं झाड़ू, पोछा!
10 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

मास्को।
रूस के एक चिड़ियाघर में चिम्पांजी खुद ही अपने पिंजरे की सफाई करते हैं। इन चिम्पांजियों ने चिड़ियाघर कर्मचारियों को देख-देखकर उनसे झाड़ने-बुहारने की कला सीख ली है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक उडमुर्टिया चिड़ियाघर में एक जोड़ी चिम्पांजी यशा व जेसिका हर रोज झाड़ू, पोछा और कचड़ा भरने का थैला लेकर अपने दो मंजिला पिंजरे की सफाई करते हैं।

चिम्‍पांजी भी रखते हैं दूसरों के सुख-दुख का ख्‍याल

सबसे पहले यशा ने झाड़ू का इस्तेमाल शुरू किया। उसने इसके लिए चिड़ियाघर कर्मचारी से झाड़ू ली। ये चिम्पांजी अपने पिंजरे में लगी शीशे की दीवारों की भी विशेष देखभाल करते हैं। वे उन्हें पोंछने से पहले उन पर थूकते हैं।

दोनों चिम्पांजी सफाई का काम बांटकर करते हैं। जेसिका नीचे की मंजिल साफ करती है तो यशा ने ऊपर की मंजिल की सफाई की जिम्मेदारी संभाली है।

अन्य प्रजाति के जानवरों ने भी इन चिम्पांजियों की नकल करने की कोशिश की लेकिन वे सफाई करने में असफल रहे। गिब्बॉन्स, मैंगाबेयस तथा डी ब्राजा प्रजाति के बंदरों ने भी झाड़ू व पोछे के लिए कपड़ा लिया लेकिन उन्होंने एक-दूसरे को मारने या दांतों से काटने के लिए इनका इस्तेमाल किया।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 8 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

Feb 13, 2012

बिहार के प्रेम के मंदिर में यशा और जेसिका की मूर्तिुयां बी लगानी चाहिए। कितने प्रेम बाव से वो सब काम निपटाते होंगे 

पवन सिंह लखनउ

Feb 11, 2012

सही है भिड़ू > बंदर तो आदमी के करीब आ रहे हैं और आदमी जनवरो की तरह लड़ना ही नही छ्चोड़ रहे है

shalini roy kolkata

Feb 11, 2012

हमारे पूर्वज बंदर थे पर आज भी वो हमे सीखा रहे हैं

aditya pune

Feb 10, 2012

great news

mina goa

Feb 10, 2012

इनके काम करने के तरीकों का विडियो निकालकर स्कूलों में दिखानो चाहिए। जिससे बच्चे मिल-बांट कर काम करना सीखें 

ruchi malhotra delhi

Feb 10, 2012

अच्छा है ये चिंपांजी जोड़ा भारत में नहीं है। वरना मेनका गांधी पेटा के कार्यकर्ताओं के साथ वहां धरना देने पहुंच जाती कि पशुओं पर अत्याचार बंद करो

kailash marin mumbai

Feb 10, 2012

अच्छा है ये चिंपांजी जोड़ा भारत में नहीं है। वरना मेनका गांधी पेटा के कार्यकर्ताओं के साथ वहां धरना देने पहुंच जाती कि पशुओं पर अत्याचार बंद करो

kailash marin mumbai

Feb 10, 2012

अच्‍छा है आजकल काम वाले कहां मिलते हैं।

neha hyderabad

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.