22 मई 2012
..इस गांव के हर घर में हैं कैंसर रोगी!
14 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

लंदन।
जर्मनी के एक गांव ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को आश्चर्य में डाल दिया है। इस गांव में लगभग हर घर में एक व्यक्ति कैंसर से ग्रस्त है। यह जानकारी एक मीडिया रपट में सोमवार को सामने आई है। समाचार पत्र ‘डेली मेल’ ने कहा है कि 1,500 आबादी वाले वेवेल्सफ्लेथ गांव को ‘शापित गांव’ करार दिया गया है।

कैंसर में अपनी दो पत्नियां गंवा चुके गांव के प्रमुख इंगो कार्सटेन्स ने कहा है, "मैं एक अभिशप्त जैसा महसूस करता हूं।"

एक गांव के 14 लोगों ने लिया ‘शरीर दान’ का संकल्‍प!

युनिवर्सिटी ऑफ ल्यूबेक के अनुसंधानकर्ताओं ने इस प्रक्रिया की जांच की और स्तन, फेफड़ा, आहार नली, गर्भाशय, और पेट के कैंसर के मामले पाए। लेकिन वे इस घातक रोग का कोई कारण नहीं ढूढ़ पाए।

गांव के निवासियों ने पास में स्थित तीन परमाणु विद्युत संयंत्रों और एक पोत कारखाने को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है, जहां पोतों की जहरीले रंगों से रंगाई की जाती है। ग्रामीण कहते हैं कि उन स्थानों से कैंसर पैदा करने वाले कण वायु के साथ मिलकर उनके घरों में उड़कर आ जाते हैं।

विशेषज्ञों ने परमाणु संयंत्रों, पोत कारखानों, छत के लिए इस्तेमाल की गईं एस्बेस्टस चादरों, बिजली की लाइनों से निकलने वाले विद्युत धुओं और कैंसर रोगियों की जीवनशैली की जांच की।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 9 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.