23 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

ठंड की मार से बेहाल हुआ बिहार

09 जनवरी 2013
इंडो एशियन न्यूज सर्विस

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

 

नई दिल्ली।राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में पिछले कुछ दिनों से शीतलहर का कहर जारी है।वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार जारी है।बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार राजधानी पटना में बुधवार वर्ष का सबसे सर्द दिन रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को गया का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री, पूर्णिया का 2़ 5 डिग्री और भागलपुर का 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्यभर में सभी सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पूरे राज्य में 1822 स्थानों पर सरकार द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने बताया कि मौसम साफ हो रहा है। उन्होंने शनिवार तक मौसम साफ होने की सम्भावना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि कुछ दिनों के बाद लोगों को ठंड से राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इस समय छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इस वजह से राज्य में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

यूपी में रिकोर्ड तोड़ सर्दी से लोगों के हाथ पैर जमे

 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 1 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.