04 फरवरी 2012
इंडो एशियन न्यूज सर्विस
निखिल वालिया
नई दिल्ली। देश में स्तन कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं में से 80 प्रतिशत का कैंसर अंतिम चरण में होता होता है। देश में, खासकर शहरी महिलाओं में स्तन कैंसर के बढ़ते मामलों के कारण दौड़ती भागती जिंदगी और देरी से प्रजनन है।
विशेषज्ञों का कहना है कि खुद को फिट रखने के लिए समय की कमी, खराब भोजन, तम्बाकू तथा शराब का सेवन, देर से शादी और फिर देरी से मां बनने के कारण स्तन कैंसर का खतरा बढ़ रहा है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के वरिष्ठ डॉक्टर पी.के.जुल्का ने आईएएनएस से कहा, "आंकड़ों से पता चलता है कि शहरी महिलाओं में ग्रामीण महिलाओं की तुलना में कैंसर का खतरा अधिक है। शहरी क्षेत्रों में स्तन कैंसर के अधिक मामले हैं।"
‘स्टेम कोशिकाओं’ का स्रोत हो सकता है मां का दूध
दिल्ली कैंसर पंजीयन के आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर के मामले प्रति एक लाख पर 14.5 प्रतिशत हैं, जबकि शहरी इलाकों में यह 26.9 प्रतिशत है।
जुल्का का कहना है कि बहुत सी महिलाएं शुरुआती स्तर में इलाज के लिए नहीं आतीं। इसका एक बड़ा कारण जागरुकता का अभाव और सामाजिक संकोच भी है। उन्होंने कहा, "देश में करीब रोगी कैंसर के आखिरी स्तर पर होने के बाद इलाज के लिए पहुंचते हैं। सामाजिक संकोचवश कई बार महिलाएं मित्रों तथा परिवार के सदस्यों से इस बारे में बात नहीं करतीं।"
डॉक्टरों का यह भी कहना है कि कैंसर के उपचार के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। साकेत स्थित मैक्स हेल्थकेयर की विशेषज्ञ अनुपमा हुड्डा ने आईएएनएस से कहा, "इन दिनों स्तन कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। समान आकार की गांठों के इलाज के लिए भी हम अलग-अलग उपचार करते हैं।"
अंगूर के बीज से कैंसर का इलाज!
धर्मशीला कैंसर अस्पताल एवं शोध केंद्र के डॉक्टर अंशुमान कुमार के अनुसार, "स्तन कैंसर का इलाज सम्भव है। लेकिन इसके लिए उचित योजना की जरूरत है।"
विशेषज्ञों ने 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को डॉक्टर से वार्षिक जांच और हर महीने खुद जांच करने की सलाह दी है। साथ ही जिन महिलाओं के परिवार में किसी को कैंसर रहा हो, उन्हें 35 वर्ष की उम्र के बाद नियमित जांच की सलाह दी गई है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 8 वोट मिले
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
- यमन में आत्मघाती हमला, 50 मृत, सैकड़ों घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











