22 मई 2012
मार्च में दस्‍तक देगा एप्‍पल का ‘आईपैड-3’
10 फरवरी 2012
इंडो एशियन न्‍यूज सर्विस

सान फ्रांसिस्को।
स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी एप्पल अगले माह नई खूबियों से लैस आईपैड-3 को बाजार में उतारेगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रौद्योगिकी न्यूज वेबसाइट ऑलथिंग्सडी के हवाले से जानकारी दी है कि अगली पीढ़ी के आईपैड में तेज चिप्स और बेहतर ग्राफिक्स होंगे। हालांकि इसमें यह नहीं बताया गया है कि शोरूम में ये फोन कब से उपलब्ध होंगे।

इस टैबलेट जिसे सम्भवत: आईपैड-3 नाम दिया जाएगा, में रेटिना डिसप्ले या इसी तरह की कोई चीज होगी। आईफोन-4 और आईफोन-4एस में रेटिना डिसप्ले है।

दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’

जैसा कि इंसान की आंख प्रति इंच क्षेत्र में केवल 300 पिक्सल देख सकती हैं उसी तरह इन स्मार्टफोनों में प्रति इंच डिसप्ले में केवल 326 पिक्सल है जो इन्हें उच्च गुणवत्ता वाली छपी हुई तस्वीरों के समान बनाता है।

माना जा रहा है कि ये स्मार्टफोन भी आईपैड-2 की तरह लांच किए जाने के करीब एक सप्ताह बाद स्टोर्स में दिखने लगेंगे लेकिन एप्पल ने लांचिंग की तारीख नहीं बताई है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.