22 मई 2012
नया स्‍मार्टफोन करेगा ‘टेंशन’ दूर!
08 फरवरी 2012
इंडो एशियन न्‍यूज सर्विस

वॉशिंगटन।
अमेरिका में वैज्ञानिक ऐसे स्मार्टफोन का विकास करने में जुटे हैं, जो लोगों में तनाव की पहचान कर उन्हें उससे राहत दिलाने में मददगार होगा। इसे लेकर शोध कार्य नार्थवेस्टर्न यूनीवर्सिटी फीनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन सेंटर में हो रहे हैं। तनाव तथा अन्य मानसिक बीमारियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक वेब आधारित मोबाइल और तकनीकों का विकास करने में जुटे हुए हैं।

यूनीवर्सिटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इससे एक बड़ी आबादी को तुरंत सहायता मिल सकेगी।

दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’

नार्थवेस्टर्न्‍स फीनबर्ग स्कूल में मनोवैज्ञानिक डेविड मोहर ने कहा, "हम नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे लोगों को मानसिक बीमारियों से निपटने में मदद मिलेगी। इसके जरिये तनाव कम करने या इसे रोकने की बहुत सम्भावना है।"

मोहर के अनुसार, "ये नई खोज ऐसे लोगों के इलाज के लिए नए विकल्प मुहैया कराएंगे, जिनकी पहुंच परम्परागत सेवाओं तक नहीं है या जो स्टैंडर्ड मनोचिकित्सा के साथ बेहतर महसूस करते हैं।"

उन्होंने कहा, "इन पर कीमत भी कम आएगी, जो सीमित संसाधनों के इस युग में अधिक व्यावहारिक होगा।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.