22 मई 2012
भारतीय मूल के 7 छात्रों इंटेल स्पर्धा में जगह बनाई
04 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

वॉशिंगटन।
अमेरिका के प्रतिष्ठित विज्ञान प्रतिस्पर्धा इंटेल साइंस टैलेंट सर्च-2012 के अंतिम चरण में पहुंचे 40 छात्रों में सात भारतीय मूल के अमेरिकी छात्रों ने जगह बनाई है। अंतिम चरण में पहुंचे छात्र 63 लाख डॉलर के पुरस्कार की स्पर्धा के लिए मार्च में वाशिंगटन डीसी में जुटेंगे। पुरस्कार के शीर्ष विजेता को इंटेल फाउंडेशन की ओर से एक लाख डॉलर की राशि इनाम स्वरूप दी जाएगी।

अंतिम चरण में पहुंचे भारतीय मूल के दो अमेरिकी विद्यार्थी सौरभ शर्मा और सयोनी साहा कैलिफोर्निया से हैं जबकि दो अन्य सिद्धार्थ गौतम जेना और नितिन रेड्डी तुमा मिशिगन से हैं। नील एस पटेल ने फ्लोरिडा, अनिरुद्ध प्रभु ने इंडियाना और नील कमलेश ने न्यूयार्क से अंतिम चरण में जगह बनाई है।

इंटेल फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक वेंडी हॉकिंस ने कहा, "अमेरिका को इन प्रतिभावान खोजकर्ताओं की जरूरत है। ये अपने क्षेत्रों में जितनी जल्दी हो सके जुट जाएं और विश्व की महत्वपूर्ण चुनौतियों का हल निकालते हुए हमारे लिए एक सुनहरा और बेहतर भविष्य का निर्माण करें।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 10 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.