22 मई 2012
14हवाईअड्डों पर लगेंगी नई वायु निगरानी प्रणाली
08 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

अगरतला।
भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) आकाश में विमानों के बेहतर नियंत्रण के लिए देशभर में 14 हवाईअड्डों पर राडार-आधारित वायु निगरानी प्रौद्योगिकी लगाएगा। एएआई के निदेशक सुधामय मैती ने आईएएनएस से कहा, "नई ऑटोमैटिक डिपेंडेंट सर्विलेंस-ब्रॉडकास्ट (एडीएस-बी) प्रणाली के जरिए नागरिक विमान अपनी पहचान, गति और ऊंचाई से हवाईअड्डे को अवगत करा सकेंगे।"

उन्होंने कहा कि इस साल मध्य तक छह से सात हवाईअड्डों पर नई प्रणाली लगा दी जाएगी, जबकि शेष जगहों पर इस साल के आखिर तक नई प्रणाली लगाई जाएगी।

अधिकारी के मुताबिक नई प्रणाली पुरानी निगरानी प्रणाली के मुकाबले सस्ती होगी।

मैती ने कहा कि नई प्रणाली के जरिए यदि इस प्रणाली से जुड़ा विमान 300 मील दूर भी रहे तो भी हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) का उस विमान के बारे में पूरी जानकारी रहेगी।

मुंबई हवाईअड्डे पर बनेगा नया ‘टैक्सीवे’

नई प्रणाली का दायरा भी पुरानी प्रणाली से अधिक होगा।

नई प्रणाली लगाने के लिए 14 हवाईअड्डों-अगरतला, इम्फाल, शिमला, जयपुर, भोपाल, पटना, भुवनेश्वर, लखनऊ, अमृतसर, वाराणसी, पोर्टब्लेयर, नागपुर, अहमदाबाद और कालीकट में प्रशासनिक और प्रौद्योगिकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

अधिकारी ने कहा कि नई प्रणाली लगाने के लिए हर हवाईअड्डे पर चार करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

एएआई ने अगरतला हवाईअड्डे को भी अंतराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए शुरुआती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिकारी ने कहा, "एएआई ने अगरतला हवाईअड्डे को धीरे-धीरे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे में तब्दील करने के लिए 80 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है।"

अधिकारी ने कहा कि अगरतला हवाईअड्डे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर को बनाने का फैसला सरकार की पूरब की ओर देखो नीति के अनुरूप लिया गया है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.