19 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

‘भारत में 4 करोड़ लोग हेपेटाइटिस बी से संक्रमित’
27 जुलाई 2011
इंडो एशियन न्‍यूज सर्विस

कोलकाता।
पेट व आंत की बीमारियों के एक विशेषज्ञ के मुताबिक भारत में करीब चार करोड़ लोग हेपेटाइटिस बी से संक्रमित हैं और इसके संक्रमण का खतरा जानलेवा एचआईवी से सैकड़ों गुना ज्यादा है।

अपोलो ग्लीनईगल्स अस्पताल में इंस्टीट्यूट ऑफ गेस्ट्रोएंटेरोलॉजी के निदेशक महेश गोयनका कहते हैं, "हमारे देश में यह देखने में आया है कि करीब चार करोड़ लोग हेपेटाइटिस बी से संक्रमित हैं। उनकी तुलना में एड्स संक्रमित मरीजों की संख्या सिर्फ 25 लाख है। हेपेटाइटिस बी वायरस एचआईवी की तुलना में 100 गुना ज्यादा संक्रामक है।"

आगामी 28 जुलाई को मनाए जाने वाले विश्व ‘हेपेटाइटिस दिवस’ से पहले अस्पताल द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में गोयनका ने कहा, "हेपेटाइटिस बी खून में होने वाली बीमारी है, जो एचआईवी से ज्यादा संक्रामक है। इस बीमारी की रोकथाम का सबसे अच्छा तरीका यह है कि लोगों के बीच इसे लेकर जागरूकता फैलाई जाए क्योंकि यदि इस बीमारी की पहचान हो जाए तो 80 प्रतिशत मामलों में इसका इलाज सम्भव है।"

गोयनका ने कहा कि जिन लोगों में संक्रमण ज्यादा बढ़ जाता है, उनकी लीवर में सिरोसिस होने या लीवर कैंसर से मौत होने का खतरा रहता है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 2 वोट मिले

पाठकों की राय

19 जून 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.