26 मार्च 2011
सीएनबीसी आवाज़
प्रॉपर्टी से जुड़े सवालों पर जेएलएल के सिटी हेड (पुणे) के मोहम्मद असलम की सलाह -
सवाल : 20-25 लाख रुपये के बजट में 2 बीएचके फ्लैट चाहिए। चाकन-तलेगांव रोड पर नाइकनवरे एसोसिएट्स के द्वारका प्रोजेक्ट में 2000 रुपये प्रति वर्गफुट का भाव है। क्या ये प्रॉपर्टी लेनी ठीक होगा और भविष्य में कितने रिटर्न की उम्मीद है?
मोहम्मद असलम : द्वारका नाइकनवारे एक अच्छा प्रोजेक्ट है। नाइकनवारे द्वारका 2000 घरों की मिलीजुली हाउसिंग टाउनशिप है। इसकी कंस्ट्रकशन क्वालिटी भी काफी अच्छी है, लेकिन प्रॉपर्टी के दाम ज्यादा है।
पुणे म्युनिसिपैलिटी की सीमा में कामकाज करने वालों के लिए नाइकनवारे द्वारका की लोकेशन सुविधानजक नहीं है। तलेगांव और प्राधिकर इलाके काफी अच्छे है और यहां अच्छे प्रोजेक्ट भी मिल सकते हैं। तलेगांव और प्राधिकर इलाके में आप अपने बजट के अनुसार प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।
सवाल : 20 लाख के बजट में नोएडा एक्सटेंशन में निवेश करना है कौन से प्रोजेक्ट और डेवलपर्स अच्छे है?
मोहम्मद असलम : 15-20 लाख रुपये के बजट में नोएडा एक्सटेंशन से सटे हुए नोएडा सेक्टर 121 में अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। नोएडा में सुपरटेक, आम्रपाली, गौर जैसे डेवलपरों के 9 से 35 लाख रुपये के 1/2/3 बीएचके के हाउसिंग प्रोजेक्ट काफी अच्छे हैं और भविष्य में इन प्रॉपर्टी से अच्छे रिटर्न की उम्मीद भी की जा सकती है। इन डेवलपर के कई प्रोजेक्ट नोएडा सेक्टर 75-78, 119-123 और नोएडा एक्सप्रेस वे पर भी शुरु हुए हैं।
सवाल : 25-30 लाख रुपये के बजट में दिल्ली या एनसीआर में प्रॉपर्टी चाहिए जो सुरक्षित हो और जल्द से जल्द बढ़िया रिटर्न दे सके?
मोहम्मद असलम : गुड़गांव-द्वारका को जोड़ने वाला 150 मीटर का नया रोड बनने के बाद सेक्टर 103-111 का तेजी से विकास हो रहा है। 2-3 साल में यहां पर रिहायशी प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद 30-35 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है। लंबे समय के निवेश के लिए भी यह अच्छी लोकेशन है। इसके अलावा गाजियाबाद, इंदिरापुरम जैसे काफी बेहतर इलाके है जहां पर अपने बजट के मुताबिक प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।
सवाल : नोएडा सेक्टर 76 के आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में 3 बीएचके फ्लैट 3175 रुपये प्रति वर्गफुट में मिल रहा है। क्या ये निवेश सही है, क्या आम्रपाली अच्छा बिल्डर है या किसी और प्रोजेक्ट में निवेश करु?
मोहम्मद असलम : मेट्रो स्टेशन, हॉस्पिटल और डीएनडी फ्लाईवे के करिब आम्रपाली, सिलिकॉन सिटी काफी अच्छा प्रोजेक्ट है। इस एरिया में आईटी कंपनी, मॉल एज्यूकेशन इंस्टीट्यूट और बढ़िया रिहायशी प्रोजेक्ट उपलब्ध हो रहे हैं। इसके चलते इस एरिया का तेजी से विकास हो सकता है और जमीन की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।
वीडियों देखें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
- यमन में आत्मघाती हमला, 50 मृत, सैकड़ों घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












