22 मई 2012
मेक्सिको की वह छात्रा कक्षा में ग्रेनेड ले आई!
15 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.comअब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

मेक्सिको सिटी।
मेक्सिको के मोरलॉस प्रांत में प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली एक नौ वर्षीय छात्रा कक्षा में ग्रेनेड लेकर पहुंच गई। समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार सुऔतला शहर में स्थित स्कूल के प्रशासन ने तुरंत आपातकालीन नम्बर पर फोन कर बताया कि उन्हें स्कूल परिसर में विस्फोटक मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही सेना के जवान, दमकलकर्मी और आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय कर्मी ओटिलिओ मोंटानो स्कूल पहुंच गए।

स्कूल प्रशासन ने ग्रेनेड अधिकारियों के हवाले कर दिया।

स्कूल के कर्मचारियों ने बताया कि चौथी कक्षा के कई छात्रों ने अध्यापक को बताया कि उनकी सहपाठी के पास बम है।

उन्होंने बताया कि ग्रेनेड में फ्यूज लगा हुआ था और वह लड़की के बस्ते से मिला।

जांचकर्ता यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि लड़की के पास सेना का यह हथियार कहां से आया।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.