19 जुलाई 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
दुबई। दुबई से सटे समुद्र तट पर भारतीय मछुआरों की नौका पर गोली चलाने से पहले अमेरिकी नौ सेना ने उन्हें चेतावनी नहीं दी थी। समाचारपत्र 'खलीज टाइम्स' के अनुसार, दुबई के पुलिस प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धाही खलफान तमीम ने कहा कि अमेरिकी नौ सेना की ओर से हुई गोलीबारी में घायल भारतीय मछुआरे ने पूछताछ में बताया कि उन्हें चेतावनी नहीं दी गई थी। वे अमेरिकी जहाज की ओर गए भी नहीं थे, बल्कि उन्होंने इससे बच निकलने का प्रयास किया।
लेफ्टिनेंट जनरल धाही ने कहा, "हमारी जांच और घायल के बयान से मुझे लगता है कि वे सच कह रहे हैं।"
यूएस: पहले भारतीय मछुआरे को गोली मारी, फिर कहा ‘सॉरी’
दुबई के जेबेल अली बंदरगाह के नजदीक सोमवार को अमेरिकी नौसेना के जहाज रैपाहैनॉक ने भारतीय मछुआरों के छोटे जहाज पर गोली चला दी थी, जिसमें भारतीय मछुआरे ए. शेखर की मौत हो गई थी, जबकि एम. पंडुवनाथन, के. मुथुकानन और आर. मुथुमणिराज घायल हो गए थे।
अमेरिकी जहाज की ओर से बाद में कहा गया था कि उन्होंने छोटे जहाज पर गोली इसलिए चलाई थी, क्योंकि उसके चालकों ने उनकी चेतावनी की अनदेखी की थी।
दुबई: यूएस नौसेना की फायरिंग, भारतीय मछुआरे की मौत!
इससे पहले, फारस की खाड़ी में अमेरिकी पोत द्वारा भारतीय मछुआरों की नौका पर गोलीबारी के मामले में अमेरिका ने जोर देकर कहा है कि नौका को चेतावनी दी गई थी। इस घटना में एक भारतीय की मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं।
अमेरिका का विदेश विभाग और पेंटागन, भारत में अमेरिकी दूतावात द्वारा मंगलवार को जारी किए गए बयान पर अड़े हुए हैं। इस बयान में कहा गया था कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तट पर हुए इस हादसे से पहले अमेरिकी नौसेना के पोत ने उस नौका को नजदीक न आने की चेतावनी दी थी।
पेंटागन के प्रवक्ता जॉर्ज लिटिल ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा,"हम भारत में अमेरिकी दूतावास द्वारा दिए गए बयान के समर्थन में हैं।"
उन्होंने कहा "यूएसएनएस रापाहानौक ने खतरनाक तरीके से उसकी ओर बढ़ रही नौका को चेतावनी दी थी। यह एक ऐसी कार्रवाई है जिसका सुरक्षा के लिहाज से अमेरिका के सभी जहाज पालन करते हैं।"
उन्होंने कहा "हमें मिली जानकारी के मुताबिक उस नौका को लगातार चेतावनी दी गई थी। जब नौका ने चेतावनियों की अवहेलना की तो उस पर गोलीबारी कर दी गई।"
उन्होंने इस घटना पर अफसोस तो जताया लेकिन वह इस हादसे पर माफी मांगने के सवाल को टाल गए और कहा कि तथ्यों बताते हैं कि नौका को चेतावनी जारी की गई थी।
केरल:इटालियन जहाज के सुरक्षाकर्मी जमानत पर रिहा
वहीं दूसरी ओर अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता पैट्रिक वेंडेल ने भी भारत में अमेरिकी दूतावास के वक्तव्य का ही समर्थन करते हुए कहा, "लगातार दी जा रहीं चेतावनियों को अनदेखा करके हमारे पोत की ओर बढ़ रही नौका में सवार मारे गए और घायल मछुआरों के परिवारों के प्रति हम संवेदना व्यक्त कर चुके हैं।"
उन्होंने बताया,"अमेकिा का रक्षा मंत्रालय इस मामले की जांच कर रहा है। जैसे ही जांच पूरी होगी तो हम भारतीय अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ उसके नतीजों से अवगत कराएंगे।"
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











