22 मई 2012
अमेरिका में गुरुद्वारे पर हमला, नस्लीय भाषा लिखी गई
08 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


वॉशिंगटन।
अमेरिका के मिशीगन प्रांत में नस्लीय घृणा का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें बदमाशों ने एक गुरुद्वारे में न सिर्फ भारी तोड़-फोड़ की, बल्कि उसकी दीवारों पर मुस्लिम विरोधी अपशब्द और नस्लवाद को बढ़ावा देने वाली तस्वीरें भी बना दीं।

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मिशीगन के स्टर्लिंग हाइट्स शहर में गत पांच फरवरी को बदमाशों ने गुरुद्वारा पर हमला करके उसमें काफी तोड़-फोड़ की।

अमेरिकी सिख कानूनी रक्षा एवं शिक्षा कोष ने बताया कि बदमाशों ने गुरुद्वारे की दीवारों पर अश्लील भाषा और नस्ली अपशब्द लिख दिये। यही नहीं बदमाशों ने दीवारों पर एक क्रॉस का निशान और एक बड़ी बंदूक की तस्वीर बनाने के साथ ही अमेरिका में 11 सितंबर को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले से संबंधित बातें भी लिख दीं।

कोष के सदस्यों ने स्थानीय और संघीय प्रशासन से घृणा फैलाने वाले अपराध के सिलसिले में जांच करने की अपील की है। अमेरिकी इस्लामी संबंधों पर गठित परिषद और अमेरिकी यहूदी समिति की मिशीगन शाखाओं ने घटना की कड़ी निंदा की है।

मुस्लिम परिषद के कार्यकारी निदेशक दाऊद वालिद ने कहा कि हम गुरुद्वारे पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं तथा स्थानीय और संघीय प्रशासन से अपील करते हैं कि इस घृणित अपराध की साजिश रचने वालों को गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास करे।

यहूदी समिति के प्रवक्ता कारी आल्टरमैन ने कहा कि हमारे समुदाय में किसी भी धर्म के प्रार्थना स्थल पर हमला करना निंदनीय है। हमें सिख समुदाय के धार्मिक स्थल पर हुए हमले से बेहद दुख हुआ है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.