22 मई 2012
अरब क्रांति का असर कायम, फिर सुलग उठा बहरीन
14 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


मनामा।
अरब देशों की ऐतिहासिक क्रांति में किसी व्यापक राजनीतिक बदलाव का गवाह बनने से रह गये देश बहरीन में जनांदोलनों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है और बहरीन जनक्रांति की पहली वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने राजधानी मनामा में बड़ी रैली निकाली।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पिछले वर्ष के जनांदोलन के केन्द्र में रहे पर्ल-राउंडअबाउट पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने का सोमवार को प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में दो किलोमीटर तक रैली की जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस और रबर की गोलियों का इस्तेमाल कर इन्हे तितर-बितर कर दिया।

बहरीन को लेकर शिया-सुन्नी देशों के बीच तनाव


बहरीन की मुख्य विपक्षी पार्टी ‘वेफ्का’ द्वारा निकाली गई बड़ी रैली से अलग होकर सैकड़ों प्रदर्शनकारी अचानक पर्ल की ओर मुड़ गये। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि पुलिस भी एकदम संभल नहीं पाई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद यातायात बाधिक हो गया और सड़क पर हर ओर बिखरी रबर की गोलियां, आंसू गैस के कनस्तर और पत्थर देखे जा सकते थे।

बहरीन में 14 फरवरी को व्यापक जनक्रांति की शुरूआत की पहली वर्षगांठ है। बहरीन पर 200 से अधिक वर्षों से शासन करने वाले अल खलीफा परिवार के खिलाफ 14 फरवरी 2011 को व्यापक जनांदोलनों की शुरूआत हुई थी। बहरीन सरकार ने इन प्रदर्शनों को सऊदी अरब और दूसरे खाड़ी देशों से बुलाई गई सेना की मदद से सरलता से कुचल दिया था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.